पहले मंगलवार भी 'मर्दानी 3' कमाई को तरसी, 5वें दिन 'बॉर्डर 2' के आगे बटोरे चिल्लर
Updated on
04-02-2026 12:51 PM
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' का एक्ट्रेस ने जोरों-शोरों से प्रमोशन किया था। लेकिन कुछ खास फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये कमाने वाली इस मूवी ने शनिवार और रविवार को तो खींच-तानकर 20 थोड़े पैसे जोड़ लिए थए लेकिन सोमवार और मंगलवार इसकी हालत पस्त हो गई। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के आगे रिलीज हुई इस मूवी को कम दर्शक मिल रहे हैं, जिससे इसने पांचवे दिन सिर्फ 2.50 करोड़ का ही बिजनेस किया।
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' 2014 और 'मर्दानी 2' साल 2019 में रिलीज हुई थी। दोनों ही मूवीज हिट रही थीं। लेकिन तीसरी किश्त के साथ चीजें सही नहीं लग रही हैं। 60 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अब तक 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिससे वर्ल्डवाइड भी इसका आंकड़ा 50 करोड़ के पार नहीं पहुंचा। ऐसे में इसकी लागत निकलना भी अब मुश्किल लग रहा है। हालांकि अभी इसके सामने कोई दूसरी बड़ी फिल्म नहीं है। सिवाए सनी देओल के, जो रानी से ज्यादा अपनी झोली भर रहे हैं।
'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस डे 5
sacnik के मुताबिक, 'मर्दानी 3' ने पहले मंगलवार यानी 3 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पहले सोमवार को इसकी कमाई 2.25 करोड़ रही थी। ऐसे में इसने भारत में अब तक 22.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और ग्रॉस कमाई 26.25 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। जबकि सनी देओल की बॉर्डर न 3 फरवरी को इससे दोगुना कलेक्शन किया। 5.75 करोड़ रुपये कमाकर वह इस मूवी से अभी भी आगे चल रही है।
'मर्दानी 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'मर्दानी 3' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वह 33.25 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही ओवरसीज 7 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 30 जनवरी, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस मूवी को सनी पाजी से रिस्क लेना भारी पड़ा है। क्योंकि उसकी आंधी के आगे ये कमाई के लिए तरस रही है। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी इसने सबसे ज्यादा कमाई की थी जो कि 7.25 करोड़ रुपये था। लेकिन इसके बाद से कोई बढ़त देखनो को नहीं मिली।
'मर्दानी 3' का भारत में नेट कलेक्शन
पहला दिन, शुक्रवार - ₹4 करोड़ दूसरा दिन, शनिवार - ₹6.25 करोड़ तीसरा दिन, रविवार - ₹7.25 करोड़ चौथा दिन, सोमवार- ₹2.15 करोड़ पांचवा दिन, मंगलवार- ₹2.50 करोड़ टोटल- ₹22.25 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन- 26.25 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 33.25 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन- 7 करोड़ रुपये
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…