नर्मदा अस्पताल तिराहा से हबीबगंज नाका तक एक तरफ का मार्ग कल से 12 जून तक रहेगा बंद
Updated on
16-05-2024 11:09 AM
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत गणेश मंदिर के सामने मेट्रो के पिलर क्रमांक 67 से पिलर क्रमांक 68 पर 25 मीटर स्पान में बाक्स सेंगमेंट चढ़ाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से गणेश मंदिर के सामने निर्माण कार्य के दौरान 17 मई से 12 जून तक के लिए नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक आने वाली एक तरफ के मार्ग को बंद किया जाएगा। वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
यातायात थाना पुलिस के मुताबिक सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान परिवर्तित मार्ग यह रहेंगे।
प्रतिबधित मार्ग
:- नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा से गणेश मंदिर तक एक तरफ का मार्ग आवागमन के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
:- रानी कमलापति स्टेशन आने व जाने वाले वाहन पूर्व की भांति आवागमन कर सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग
- रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जाने वाले वाहन जीजी फ्लायओवर के नीचे (नर्मदा ट्रामा सेंटर तिराहा) होकर दूसरे तरफ के मार्ग का उपयोग कर रानी कमलापति स्टेशन से गणेश मंदिर की ओर जा सकेंगे।
:- गणेश मंदिर से रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन गणेश मंदिर के पीछे वाले मार्ग एससी गोधा एडवोकेट मार्ग का उपयोग कर जा सकेंगे। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…