आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन और 2 विकेट... अर्शदीप सिंह के फैन हो गए इरफान पठान, यूं जमकर सराहा
Updated on
27-05-2025 02:17 PM
जयपुर: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था। पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 187 बनाकर मैच सात विकेट से जीता। इस मैच में भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया। इसके बाद अर्शदीप को भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने जमकर सराहा।
अर्शदीप को लेकर इरफान पठान ने क्या कहा?
आपको बता दें कि इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह की गजब परफॉर्मेंस के बाद उनकी जमकर तारीफ की। इरफान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन और 2 विकेट। यॉर्कर को शानदार तरीके से एक्जीक्यूट किया।' मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की तरफ से आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए थे। उन्होंने ओवर की शुरुआत नमन धीर के विकेट और ओवर को खत्म सूर्यकुमार यादव की विकेट के साथ किया। पूरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए। अर्शदीप ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन दिए थे।
पंजाब की जीत में चमके जोश इंगलिस और प्रियांश आर्य
पंजाब की जीत में जोश इंगलिस और प्रियांश आर्य की बड़ी भूमिका रही। इंगलिस ने 42 गेंद में तीन छक्के और नौ चौके की मदद से 73 रन की पारी खेलकर पंजाब को जीत दिला दी। पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्या ने भी 35 गेंद में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। प्रियांश और इंगलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर 16 गेंद में 26 और नेहल वढ़ेरा दो रन पर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए थे।
इसके पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 57 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे।पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और वी. विजय कुमार ने दो-दो जबकि हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट लिया था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…