Select Date:

ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा:गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं

Updated on 29-06-2024 12:05 PM

ब्रिटेन में रिफॉर्म UK पार्टी के लीडर नाइजल फराज के लिए चुनावी कैंपेन करने वाले एक शख्स ने PM ऋषि सुनक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनसे सुनक के लिए नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गाली भी दी। ब्रिटेन के चैनल 4 न्यूज ने रिफॉर्म पार्टी के कार्यकर्ता एंड्र्यू पार्कर का एक वीडियो भी जारी किया है।

इसमें पार्कर ने कहा, "मैंने हमेशा से ब्रिटेन के चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन किया है। लेकिन अब वे भी लेबर पार्टी की तरह बन गए हैं। आज एक पाकिस्तानी हमारा नेतृत्व कर रहा है। वह किसी काबिल नहीं है।" पार्कर ने इस दौरान सुनक को गाली भी दी।

उनके इस वीडियो पर सुनक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "नाइजल फराज के लिए काम करने वाले शख्स ने मुझे गाली दी है। मुझे दुख है कि मेरी 2 बेटियों को यह सब सुनना पड़ा। मुझे इससे गुस्सा आ रहा है और फराज को इसका जवाब देना होगा।"

पार्कर ने कहा- इस्लाम धर्म के लोग सबको मुस्लिम बनाना चाहते हैं
सुनक पर टिप्पणी के अलावा पार्कर ने वीडियो में इस्लाम के लिए भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने इस्लाम को सबसे बेकार धर्म बताया। पार्कर ने कहा कि इस्लाम धर्म के लोग सभी को मुस्लिम बनाना चाहते हैं। उन्हें मस्जिदों से बाहर निकाल देना चाहिए। इसके बाद सभी मस्जिदों को पब और क्लब में बदल देना चाहिए।

पार्कर ने ब्रिटेन आने वाले अवैध प्रवासियों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को आर्मी में नए लोगों को भर्ती करना चाहिए। इन्हें निशाना लगाने की ट्रेनिंग देने के लिए अवैध प्रवासियों को शूट करने की इजाजत देनी चाहिए।

सुनक से माफी नहीं मांगेंगे नाइजल फराज
रिफॉर्म पार्टी के लीडर नाइजल फराज ने इस मुद्दे पर सुनक से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पार्कर के बयान को अपने खिलाफ एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि पार्कर को उनकी विपक्षी पार्टियों ने यह सब कहने के पैसे दिए थे। वे पार्टी की छवि खराब करना चाहते हैं। हालांकि, मामले का खुलासा करने वाले चैनल 4 न्यूज के नाइजल के दावों को खारिज किया है।

वहीं पार्कर ने कहा है कि वह पार्ट टाइम एक्टर है और अपनी मर्जी से रिफॉर्म पार्टी के लिए कैंपेन करने पहुंचा था। नाइजल फराज ब्रिटेन के एक दक्षिणपंथी नेता हैं। वे इमिग्रेशन पर रोक लगाना चाहते हैं। यह आठवीं बार है जब फराज ब्रिटेन का सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

नस्लवादी टिप्पणी करने पर रिफॉर्म पार्टी के 166 उम्मीदवारों को हटाया गया

ब्रिटेन में नस्लवाद के खिलाफ काम करने वाले ऑर्गेनाइजेशन होप नॉट हेट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिफॉर्म UK पार्टी ने इस साल चुनाव से पहले अब तक 166 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए हैं। इन सब पर नस्लवादी या आपत्तिजनक बयान देने के आरोप हैं।

पिछले हफ्ते BBC को दिए एक इंटरव्यू में फराज ने कहा था कि पश्चिमी देशों ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए उकसाया था। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.