Select Date:

भोपाल नगर-निगम को आदेश- बफर जोन में सारे अतिक्रमण हटाएं

Updated on 23-07-2026 12:06 PM

बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित है, पर छह साल में अधिकारी वेटलैंड की वास्तविक सीमा तय नहीं कर सके।

एनजीटी ने कहा कि इससे आशंका पैदा होती है कि प्रतिबंधित वेटलैंड क्षेत्र में हुए कुछ अवैध निर्माणों को संरक्षण दिया जा रहा है। आखिर अधिकारी किसे बचाना चाहते हैं? राशिद नूर खान बनाम कलेक्टर भोपाल एवं अन्य मामले में आवेदक की ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने कहा कि छोटे अतिक्रमण हटाए गए, पर बड़े और प्रभावशाली अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं हुई।

एनजीटी ने नगर निगम और कलेक्टर को एफटीएल और बफर जोन में सभी अतिक्रमण हटाने व 29 जुलाई से पहले प्रगति रिपोर्ट पेश को कहा।

निगम ने स्वीकार किया कि वेटलैंड पर अतिक्रमण हैं...

भोपाल नगर निगम ने स्वीकार किया कि वेटलैंड, निजी और कुछ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हैं। कुछ मामलों में हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश भी लागू हैं। जस्टिस एसके सिंह और डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों का सम्मान जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर अवैध निर्माण जारी नहीं रह सकते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.