टीम से बाहर, रिकॉर्ड भी खतरे में... युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ने के लिए हार्दिक और अर्शदीप में जंग
Updated on
08-11-2024 03:49 PM
डरबन: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में चहल को एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला। टूर्नामेंट खत्म होते ही चहल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच अगस्त 2023 में खेला था। 15 महीने से टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाने के बाद भी भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है।
युजवेंद्र चहल के नाम 96 विकेट
युजवेंद्र चहल के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 96 विकेट हैं। 2016 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया। जल्द ही टीम के प्रीमियर गेंदबाज बन गए। 80 मैच में उन्होंने ये विकेट लिए हैं। वह दो बार पारी में 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी चहल को भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2021 में हुए टूर्नामेंट की वह टीम में नहीं थे। फिर 2022 में खेलने का मौका नहीं मिला।
हार्दिक और अर्शदीप रिकॉर्ड के पीछे
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड टूट सकता है। चहल के बाद सबसे ज्यादा 90 विकेट भुवनेश्वर कुमार के हैं। जसप्रीत बुमराह 89 विकेट ले चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज साउथ अफ्रीका सीरीज में हिस्सा नहीं हैं। 87-87 विकेट अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने झटके हैं। ये दोनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। दोनों के पास चहल को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका होगा।
अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड बेहतरीन
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था। 56 मैच में ही वह 87 विकेट ले चुके हैं। हार्दिक पंड्या के 105 मैच में 87 विकेट हैं। अर्शदीप सिंह का स्ट्राइक रेट 13.28 का है। भारत के लिए 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट अर्शदीप का ही है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…