Select Date:

पद्मश्री दर्शनम मोगिलैया मजदूरी करते दिखे : बोले- कर्नाटक सरकार से मिले 1 करोड़ खर्च, मानदेय मिलना भी बंद

Updated on 04-05-2024 01:45 PM

दुर्लभ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट 'किन्नेरा' का आविष्कार करने वाले पद्मश्री दर्शनम मोगिलैया आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्हें हैदराबाद में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करते हुए देखा गया। 73 साल के दर्शनम को साल 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।

दर्शनम ने कहा कि सरकार से मिलने वाले हर महीने 10 हजार रुपए बंद हो गए हैं। उनकी और उनके बेटे की दवाई का खर्च ही 7 हजार रुपए महीना है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने किन्नेरा बजाना छोड़ दिया है।

 कर्नाटक सरकार ने भी उन्हें सम्मान के तौर पर 1 करोड़ रुपए दिए थे, जो उनके बच्चों की शादी और अन्य जरूरतों में खर्च हो गए। कुछ दिनों पहले उन्होंने हैदराबाद के बाहर एक प्लॉट खरीदा था। इस पर मकान बनाना भी शुरू कर दिया था, लेकिन पैसे की कमी के कारण यह काम रोक दिया।

दर्शनम बोले- सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे, किसी ने मदद नहीं की
9 बच्चों के पिता दर्शनम की पत्नी का निधन 4 साल पहले हो गया था। दर्शनम ने कहा- उन्होंने काम के लिए कई लोगों से कॉन्टैक्ट किया। इस पर कुछ लोगों ने उनके प्रति हमदर्दी जताई। कुछ लोगों ने उन्हें कुछ पैसे भी उधार दिए थे। इन सब के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी।

दर्शनम ने यह भी कहा है, 'मेरी और मेरे बेटे की तबीयत खराब रहती है। सिर्फ दवाओं के लिए मुझे 7 हजार रुपए हर महीने चाहिए होते हैं। इसके बाद मेडिकल टेस्ट का खर्चा अलग होता है। दर्शनम की आर्थिक स्थिति तब और खराब हो गई, जब सरकार से उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए का मिलने वाला मानदेय बंद कर दिया गया। दर्शनम ने इसे लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे। सभी ने मदद करने का भरोसा दिया, लेकिन असल में कोई मदद नहीं की।

BRS नेता ने की मदद
भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेता केटी रामा राव ने दर्शनम की मदद करने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- मैं दर्शनम की फैमिली का ध्यान रखूंगा। मेरी टीम उनके संपर्क में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ आदेश के तहत मणिपुर सरकार से कहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना के हिसाब से 3000 रुपए दें, ताकि वे…
 18 May 2024
उत्तराखंड सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। शुक्रवार (17 मई) को…
 18 May 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण…
 18 May 2024
हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25…
 18 May 2024
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार समेत 4 मंत्रियों पर वीडियो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में…
 18 May 2024
दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया…
 17 May 2024
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार (17 मई) को जनता दल (सेक्युलर) विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में अंतरिम जमानत दे दी। इससे…
 17 May 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल…
 17 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में चुनावी रैली में कहा- मैंने बताया था कि शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। देखिए भागे कि नहीं। मैंने कहा था कि वो अमेठी…
Advt.