सूर्यकुमार ने हाथ नहीं मिलाया तो तिलमिलाया पाक, भारत के खिलाफ रोते-बिलखते 'आका' ACC से की शिकायत
Updated on
15-09-2025 01:02 PM
दुबई: भारतीय टीम ने एशिया कप के महामुकाबले में न केवल पाकिस्तान को हराया, बल्कि उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं। पाकिस्तानी खिलाड़ी लाइन लगाकर खड़े थे इस उम्मीद में की भारतीय टीम उनसे हाथ मिलाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एशिया कप के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने लाइन लगाकर सभी से हाथ मिलाया था। यहां भी वह चाहते थे कि भारतीय कप्तान से हाथ मिला लें, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सूर्यकुमार यादव ने न केवल टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, बल्कि मैच में 25 गेंद रहते जीत के बाद भी हाथ नहीं मिलाया।
इस बात से पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा इतना तिलमिला गए कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए भी नहीं गए। अब रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से भारत की शिकायत की है। एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष कौन है यह जानकार हैरानी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, एसीसी का अध्यक्ष भी पाकिस्तान का होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी ही है। यानी, पाकिस्तान ने एक पाकिस्तानी से ही भारत की शिकायत की है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार देर रात जारी किए गए एक बयान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के व्यवहार को ‘खेल भावना के अनुरूप नहीं’ करार दिया। पीसीबी के बयान में कहा गया, ‘टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसे खेल भावना के प्रति अनुचित और खेल के खिलाफ माना गया। इसके विरोध में हमने अपने कप्तान को मैच के बाद के पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा।’
यह संबंध में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा था कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का निर्णय अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का उनका तरीका है। कश्मीर में हुए कायराना हमले और उसके बाद मई में सीमा पार आतंकी ढांचे पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं। यह मुकाबला एकतरफा रहा और भारत ने पाकिस्तान को खेल के हर विभाग में मात दी।
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फेंस में दावा किया था कि उसके खिलाड़ी भारतीय टीम से हाथ मिलाने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने तवज्जो नहीं दी। हालांकि, यह बात भी समझ से परे है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान मौजूद नहीं थे। यह अजीब था, क्योंकि हाथ मिलाने से इससे कोई कनेक्शन नहीं है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…