Select Date:

PAK सरकार बोली- जेल में टीवी-कूलर इस्तेमाल करते हैं इमरान:सुप्रीम कोर्ट को सौंपी तस्वीरें, कहा- झूठ बोलते हैं पूर्व PM

Updated on 07-06-2024 12:43 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते 10 महीनों से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट से ये शिकायत की थी कि उन्हें जेल में बेहद खराब परिस्थितियों में रखा जा रहा है। उन्हें वहां पर बेसिक चीजें भी मुहैया नहीं कराई गई हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान के इन आरोपों को लेकर पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें इमरान खान को दी जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की तस्वीरें और विवरण शामिल हैं।

इमरान खान के आरोपों का जवाब देते हुए, पाकिस्तान के उप अटॉर्नी जनरल राजा मुहम्मद शफकत अब्बासी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इमरान खान के आरोप बेबुनियाद हैं। अदालत रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए एक न्यायिक अधिकारी की भी नियुक्ति कर सकती है।

डॉन ने अदालत को मुहैया कराई गई तस्वीरों को साझा किया है। पहली तस्वीर में इमरान खान के जेल के कमरे को दिखाया गया है। कमरे में एक LED टीवी, रूम कूलर, स्टडी टेबल और कुर्सी देखी जा सकती है।

दूसरी तस्वीर में एक गैलरी को दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस गैलरी में इमरान खान को दिन में दो बार टहलते हैं।

तीसरी तस्वीर में खाना पकाने की चीजें और बर्तनों से भरी एक अलमारी दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खाने में क्या बनेगा ये तय करने का अधिकार इमरान खान को दिया गया है।

चौथी तस्वीर में कई किताबों की है। इसमें नेल्सन मंडेला की किताब लॉन्ग वाक टू फ्रीडम, इटालियन पत्रकार और लेखिका ओरियाना फलासी की किताब, व्हाई नेशन्स फेल, द ब्रिटिश इन इंडिया, द लाइफ ऑफ मोहम्मद, द विजन ऑफ इस्लाम आदि किताबें हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये किताबें इमरान खान को पढ़ने के लिए उपब्ध कराई गई हैं।

पांचवी तस्वीर में एक्सरसाइज मशीनों को दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान शारीरिक व्यायाम के लिए एक्सरसाइज बाइक और स्ट्रेचिंग बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं।

छठी तस्वीर एक बुक शेल्फ की है। इसमें कई किताबें रखी हुई हैं।

इसके अलावा, रिपोर्ट में उन तारीखों का जिक्र है जिसमें इमरान खान के रिश्तेदार, कानूनी टीम और पीटीआई के सदस्य उनसे मिले थे।

PTI ने कहा- इतिहास इस फासीवाद को याद रखेगा
इमरान खान की पार्टी ने इन तस्वीरों को लेकर सरकार की तीखी आलोचना की है। PTI ने एक पोस्ट में लिखा है कि इमरान खान को एक छोटे से कमरे में रखा गया है, जहां पर कोई सुविधा नहीं है।

पार्टी ने लिखा है, “पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान को उन मौलिक मानवाधिकारों और बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है, जिनके वे हकदार हैं। इतिहास पाकिस्तान में इस अभूतपूर्व फासीवाद को याद रखेगा।"
पंजाब की मंत्री ने कहा- इमरान ने बदला लेने का रिवाज शुरू किया
जियो न्यूज चैनल से बात करते हुए, पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने कहा कि देश के लोगों को सच का पता चलना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान ने देश में बदला लेने वाली राजनीति की नई परंपरा शुरू की थी और उस पर गर्व भी करते थे।

बुखारी ने कहा कि हमारी पार्टी और पंजाब की सीएम मरियम नवाज का कभी भी ‘बदले की राजनीति’नहीं करते। ये हमारे एजेंडे में नहीं है। उन्होंने कहा, इमरान खान ने जो झूठ फैलाया और जो एकतरफा तस्वीर पेश की आज उसका पर्दाफाश हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.