Select Date:

पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर UNSC के सामने लगाई गुहार, इशाक डार ने रोया भारत की हाइड्रो हेजेमनी का रोना

Updated on 20-06-2026 01:13 PM
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार डार ने सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा है। इसमें भारत से आने वाली नदियों के बहाव को बदलने की भारत की कोशिशों पर ध्यान देने की अपील की गई है। डार ने चिनाब नदी पर बन रही भारत की दो परियोजनाओं को जिक्र किया है और इसे पाकिस्तान की जल, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ 65 साल से चली आ रही सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत नदियों के बहाव में हस्तक्षेप कर रहा है, जिससे पाकिस्तानी हिस्से में पानी कम मात्र में पहुंच रहा है। पाकिस्तान में कृषि प्रमुख रूप से भारत से जाने वाली नदियों के पानी पर निर्भर है।

UNSC के सामने भारत के खिलाफ गुहार

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत इफ्तिखार अहमद ने बताया कि उन्होंने डार का एक पत्र UNSC की अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में कोलंबिया की स्थायी प्रतिनिधि लियोनोर जलाबाटा टोरेस को सौंपा है। इसमें सिंधु जल संधि के उल्लंघन को लेकर चिंता जताई गई है।

अहमद ने कहा कि यह पत्र सुरक्षा परिषद का ध्यान चिनाब नदी पर भारत की परियोजनाओं की ओर आकर्षित करता है। पाकिस्तानी राजनयिक ने भारत की परियोजनाओं को अवैध बताया, जिनका मकसद पानी का रास्ता बदलना है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं पश्चिमी नदियों के बहाव और उनके उपयोग को अवैध रूप से बदलने के भारत के इरादे को जाहिर करती हैं।

भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप

पाकिस्तानी राजदूत ने भारत पर इन परियोजनाओं के जरिए पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद से आग्रह किया गया है कि वह इस नाजुक और बिगड़ती स्थिति का संज्ञान ले और भारत को उसके खुलेआम उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराए।

डार ने भारत की हाइड्रो हेजेमनी पर जताई चिंता

सिंधु जल संधि पर भारत के फैसले को लेकर पाकिस्तान दुनिया भर में रोना रो रहा है। एक दिन पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने ब्रसेल्स में एक सम्मेलन के दौरान भारत पर हाइड्रो-हेजेमनी (जल प्रभुत्व) की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि भारत कम से कम 17 ऐसी परियोजनाएं बना रहा है, जिनका मकसद सिंधु नदी प्रणाली को बड़े पैमाने पर बदलना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.