'पाकिस्तान डबल गेम खेल रहा', ईरान की सरकारी मीडिया ने की असीम मुनीर की तीखी आलोचना, बताया 'अमेरिकी पोस्टमैन'
Updated on
22-04-2026 02:52 PM
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान 'डबल गेम' खेल रहा है और वो निष्पक्षता का दिखावा करता है लेकिन वो अमेरिका की तरफ झुका हुआ है। इसमें कहा गया है कि असीम मुनीर ईरानी नेताओं से निजी संपर्क होने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन असल में वो अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं।
ईरान की सरकारी मीडिया से पाकिस्तान के फील्ड मार्शल की उस वक्त तिखी आलोचना की गई है जब इस्लामाबाद में दूसरे राउंड की वार्ता टूट गई है। ईरानी प्रतिनिधियों ने इस्लामाबाद आने से साफ इनकार कर दिया जबकि खुद असीम मुनीर पिछले हफ्ते तेहरान गये थे। ईरान के सरकारी चैनल पर ईरानी विश्लेषकों का कहना है कि जनरल असीम मुनीर ने तेहरान का दौरा किया था और उन्हें व्यक्तिगत रूप से ईरान का औपचारिक मसौदा संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था लेकिन बाद में असीम मुनीर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
असीम मुनीर पर आगबबूला ईरान
पाकिस्तान और असीम मुनीर की नीयत पर तो खैर पहले से ही सवाल उठ रहे थे और निष्पक्ष एनालिस्ट का मानना था कि ईरान को धोखा दिया जा रहा है लेकिन वो ईरानी अधिकारी ही थे जो अभी तक पाकिस्तान की तारीफ कर रह थे। लेकिन अब शायद तेहरान की आंख खुल रही है। ईरानी मीडिया का आरोप है कि पाकिस्तान ने ईरान के 10-सूत्रीय ढांचे को जिसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से स्वीकार किया गया था, उसे नजरअंदाज कर दिया है और इसके बजाय आक्रामक रूप से 15 से 16 नई अमेरिकी मांगों को आगे बढ़ा रहा है। इसका कहना है कि पाकिस्तान अमेरिका की मांगों को आक्रामक तरीके से ईरान के सामने आगे बढ़ा रहा है।
ईरानी विश्लेषकों का देश की नेशनल टीवी पर कहना है कि पाकिस्तान अमेरिका की प्राथमिकताओं और शर्तों को आगे बढ़ा रहा है और वो एक निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में काम नहीं कर रहा है बल्कि कूटनीति की आड़ में ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को कमजोर करने का काम कर रहा है। आपको बता दें कि तुर्की और सऊदी अरब देश ईरान को कमजोर देखना चाहते हैं और सऊदी ने तो ईरान पर हमला करने के लिए ट्रंप पर भारी दबाव भी बनाया था। जिस दिन असीम मुनीर तेहरान गये थे उस दिन प्रेस टीवी ने लिखा था कि 'पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर अमेरिका का संदेश देने तेहरान आए हैं।'
पाकिस्तान पर ईरान ने लगाया डबल गेम का आरोप
ईरानी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तानी सेना का मीडिया तंत्र ISPR ईरान के खिलाफ एक भ्रामक अभियान भी चला रहा है और माहौल को अपने पक्ष में ढालने की कोशिश कर रहा है। ईरानी विश्लेषकों ने पाकिस्तान के सार्वजनिक संदेशों की कड़ी आलोचना की है जिसमें अल जजीरा की रिपोर्टों का इस्तेमाल करके जल्द ही होने वाली वार्ताओं की छवि पेश करना भी शामिल है।
इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने चीजों को ऐसे पेश किया जैसे ईरान इस्लामाबाद वार्ता में नहीं आकर गुनाह कर रहा है। वो जानबूझकर ईरान को कनफ्यूज दिखाने की कोशिश कर रहा था और जमीन पर बिना किसी डेवलपमेंट के उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है ताकि ईरान को लेकर गलत धारणा बने। पाकिस्तान ने ईरान को बदनाम करने के लिए फर्जी रिपोर्ट्स दिखाए और एक नकली कूटनीतिक स्थिति पैदा करने की कोशिश की।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…