क्या BLA के हमलों के आगे हार मान चुके हैं असीम मुनीर?
BLA ने हमलों के लिए पाकिस्तानी सेना के बड़े और अहम लक्ष्यों को चुनना शुरू कर दिया है। मई में इस गुट ने क्वेटा में एक ट्रेन पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली थी जिससे पता चलता है कि यह विद्रोही गुट परिवहन व्यवस्था को ठप करने और सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में सक्षम है।इस्लामाबाद के लिए ईरान सुरक्षा के लिहाज़ से एक बहुत अहम साझीदार है क्योंकि बलूचिस्तान की सीमा ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत से लगती है और यह सीमा काफी लंबी और खुली है जिसे आसानी से पार की जाती है। यह सीमा ऐतिहासिक रूप से दोनों देशों के लिए चिंता का विषय रही है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं कि विद्रोही गुट उनके इलाके का इस्तेमाल करते हैं।
जनवरी 2024 में दोनों देशों ने कथित विद्रोही ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक-दूसरे पर मिसाइलें भी दागी थीं, लेकिन जल्द ही राजनयिक संबंध बहाल कर लिए। तब से पाकिस्तान और ईरान सीमा सुरक्षा के मामले में ज्यादा सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें गश्त और खुफिया जानकारी साझा करना शामिल है।


