Select Date:

'छोटी टीमों को देख बब्बर शेर बन जाता है पाकिस्तान', इरफान पठान के बयान से पाकिस्तानी गुस्से से लाल होंगे!

Updated on 19-02-2026 01:55 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कद छोटी टीम देखते ही दो इंच और ऊंचा हो जाता है। यह हमको नामीबिया के खिलाफ देखने को मिला। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबादी और फील्डिंग तीनों ही अच्छी तरह से किया। लेकिन पाकिस्तान को अक्सर ऐसा छोटी टीमों के खिलाफ ही करता देखा गया है। कभी-कभी तो छोटी टीमें भी पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर देती हैं।

हालांकि नामीबिया के खिलाफ ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान ने 102 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर गई। लेकिन भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इसके बावजूद पाकिस्तान टीम को गजब ट्रोल कर दिया।

पाकिस्तान के इरफान पठान ने यूं लिए मजे

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमेंटरी पैनल का हिस्सा हैं। वह ब्रॉडकास्टिंग टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान और नामीबिया का मैच पूरा होने के बाद इरफान पठान ने ऐसी बात की है, जोकि पाकिस्तानियों को सुनकर मिर्ची लगेगी। इरफान पठान ने कहा कि, 'पाकिस्तान लोअर रैंकिंग टीम के खिलाफ काफी शानदार टीम है।' इसकी वीडियो ब्रॉडकास्टर के ऑफीशियल पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर भी की गई है।
हालांकि इरफान की यह बात गलत तो नहीं है। अब तक इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने चार मुकाबले खेले हैं चार में से तीन मैच उन्होंने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीते हैं। सिर्फ एक मुकाबला उनका दुनिया की बेस्ट टी20 टीमों में से एक भारत के साथ हुआ। उसी में पाकिस्तान की पोल खुल गई। भारत ने उनको एकतरफा मुकाबले में 61 रन से रौंदा।

सुपर 8 में होगा पाकिस्तान का असली टेस्ट

सुपर 8 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। तीनों ही टीमें पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने का दम रखती हैं। 21 फरवरी से सुपर 8 की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ ही होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जैसा प्रदर्शन पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ किया है, वैसा ही प्रदर्शन हमको पाकिस्तान से सुपर 8 में भी देखने को मिलेगा या भारत की तरह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका भी इनकी पोल खोल देंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.