Select Date:

वर्ल्ड कप में सबसे फिसड्डी रही पाकिस्तान टीम, एक मैच तक नहीं जीता, फिर भी करोड़ों ले गई, जानें कैसे

Updated on 04-11-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस वक्त हर जगह तारीफ हो रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को धूल चटाई थी। भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया था और पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

टूर्नामेंट जीतने पर भारतीय टीम को 40 करोड़ रुपये आईसीसी से मिले। वहीं, बीसीसीआई ने भी दिल खोलकर अपनी महिला टीम को पैसा दिया। वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट के लिए 51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की थी। हालांकि, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि फिसड्डी पाकिस्तान पर भी जमकर पैसों की बारिश हुई।

8वें नंबर वाली पाकिस्तान भी करोड़ों कमा गई

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप के दौरान काफी निराशाजनक रहा। पाकिस्तान टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाया। पाकिस्तान ने 7 में से 4 मुकाबले हारे जबकि 3 मैच बारिश के चलते धुल गए। इसके बावजूद पाकिस्तान पर पैसों की बारिश हो गई। सिर्फ वर्ल्ड कप का हिस्सा होने के लिए ही पाकिस्तान को 4.70 भारतीय करोड़ रुपये मिले। पाकिस्तानी रुपयों के हिसाब से 14.95 करोड़। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें पायदान पर रही थी

भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया था

भारत और पाकिस्तान का सामना जब कोलंबो में ग्रुप स्टेज में हुआ था तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदा था। भारत टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था और 88 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लिए थे और वह प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.