इजरायल और UAE के दुश्मन को JF-17 जेट बेचेगा पाकिस्तान, मिलेगी 1.5 अरब डॉलर की मोटी रकम
Updated on
10-01-2026 12:43 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के हाथ एक बार फिर बड़ा रक्षा समझौता लगने वाला है। पाकिस्तान जल्द ही सूडान के साथ 1.5 अरब डॉलर की डिफेंस डील हासिल कर सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तान के एक पूर्व एयर फोर्स अधिकारी के हवाले से बताया है कि डील आखिरी दौर में है। इसके तहत पाकिस्तान हथियार और फाइटर जेट की सप्लाई करेगा, जिससे सूडान की सेना को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है जो पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज से लड़ रही है। माना जा रहा है कि इसके तहत पाकिस्तान सूडान को JF-17 जेट की डिलीवरी कर सकता है। इसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर तैयार किया है।
सूडान के संकट का फायदा उठाने की कोशिश
सूडान के साथ पाकिस्तान का हथियार सौदा ऐसे समय में हो रहा है जब अफ्रीकी देश गृहयुद्ध के चलते दुनिया के सबसे बुरे मानवीय संकट से जूझ रहा है। इसमें कई विदेशी हित शामिल हो गए हैं, जो लाल सागर के किनारे मौजूद इस रणनीतिक क्षेत्र के बंटने का खतरा पैदा हो गया है। गौरतलब है कि सऊदी अरब जहां सूडान की सरकार का समर्थन करता है, वहीं, यूएई और इजरायल जैसे देश इसका विरोध करते हैं।
JF-17 भी डील में होगा शामिल
पाकिस्तान-सूडान डील के बारे में जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रॉयटर्स से बात की है। इनमें से दो सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ इस डील में 10 काराकोरम-8 हल्के हमलावर एयरक्राफ्ट, स्काउटिंग और आत्मघाती हमलों के लिए 200 से ज्यादा ड्रोन और एडवांस्ड एयरडिफेंस सिस्टम शामिल हैं।
पाकिस्तानी वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल आमिर मसूद ने कहा कि यह डील पक्की हो गई है। उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि काराकोरम-8 जेट के अलावा इसमें सुपर मुश्शाक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट और शायद चीन के साथ मिलकर बनाए गए और पाकिस्तान में निर्मित JF-17 फाइटर जेट भी शामिल हैं। हालांकि, जेट की संख्या के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
लीबिया के साथ की थी बड़ी डील
पाकिस्तान ने हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय रक्षा सौदों में अपनी भूमिका बढ़ाई है। पिछले महीने के आखिर में पाकिस्तान ने लीबिया के साथ चार अरब डॉलर से ज्यादा के रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत इस्लामाबाद लीबियाई नेशनल आर्मी को हथियार और सैन्य उपकरण देगा। इसमें 16 जेएफ-17 फाइटर जेट की सप्लाई भी शामिल हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर खुद इस सौदे के लिए लीबिया गए थे। अब सूडान के साथ रक्षा डील की खबर सामने आई है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…