पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की बॉल टेंपरिंग, तो सिकंदर रजा ने तुरंत झाड़ लिया पल्ला, दुनिया के सामने हुई बेइज्जती
Updated on
30-03-2026 11:30 AM
लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। लाहौर कलंदर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुद को इस विवाद से पूरी तरह अलग बताया है। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की ये गंदी हरकत से अपना पल्ला झाड़ लिया है।
सिकंदर रजा का बड़ा बयान
कराची किंग्स के खिलाफ मैच में लगी 5 रनों की पेनल्टी के बाद सिकंदर रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि उन्होंने गेंद की स्थिति के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। रजा ने कहा, 'मैं केवल अपने बारे में बोल सकता हूं। मेरी तरफ से गेंद की स्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। अंपायरों ने हमें प्रक्रिया के दौरान एक तरफ हटने को कहा था।'
ड्यू और स्लीव्स का कनेक्शन
रजा ने बताया कि वे लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे जहां काफी ओस थी। उन्होंने स्वीकार किया कि अंपायरों ने गेंद को शर्ट के अंदर सुखाने से मना किया था, इसलिए वे अपनी स्लीव्स का इस्तेमाल कर रहे थे। रजा ने राहत की सांस लेते हुए यह भी पुष्टि की कि उन्हें किसी भी आधिकारिक जांच या पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है, जिसका मतलब है कि वे इस मामले में सुरक्षित हैं।
मैच का नतीजा और विवाद का असर
गद्दाफी स्टेडियम में हुए इस मैच के आखिरी ओवर में जब कराची को 14 रनों की जरूरत थी, तब अंपायरों शाहिद सैकत और फैसल अफरीदी ने गेंद की जांच की और उसे छेडछाड़ की हुई पाया। इसके बाद लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी। जिसके कारण बाद में कराची को 6 गेंदों में मात्र 9 रन चाहिए थे। अंत में अब्बास अफरीदी ने लगातार बाउंड्री लगाकर कराची किंग्स को 4 विकेट से जीत दिला दी।
अंपायरों पर छोड़ा जवाब
रजा ने जोर देकर कहा कि इस विवाद के पीछे का असली कारण अंपायर ही बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कोई पुख्ता सबूत या किसी विशेष खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आता, तब तक इतना बड़ा फैसला लेना एक गंभीर बात है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…