जले पर नमक छिड़कने लगा पाकिस्तानी, कहा-श्रेयस अय्यर हमारे यहां होते तो, BCCI को बुरी लग सकती है बात
Updated on
22-08-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की टीम से श्रेयस अय्यर को जब से बाहर किया गया है तब से बवाल मचा हुआ है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि अय्यर की जगह टीम में नहीं बन रही जिसके चलते उन्हें ड्रॉप करना पड़ा। अगरकर के इस बयान पर जमकर बवाल मच रहा है। क्रिकेट फैंस उनके ऊपर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। अब पाकिस्तान से भी श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।
श्रेयस अय्यर को बाहर करने से हैरान हुए बासित अली
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम देखकर हैरानी जताई। खासकर उन्होंने श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल न करने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने अय्यर को टीम में न चुने जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एशिया कप में भारत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा और 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच खेलेगा।
बासित अली ने कहा कि श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी। उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। इसमें छह अर्धशतक शामिल थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 था।
अगर वो पाकिस्तान में होते तो...
बासित अली ने कामरान अकमल के साथ एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी अगर पाकिस्तान में होते ना ये लोग A कैटेगरी में होते।' इसका मतलब है कि ये खिलाड़ी पाकिस्तान में होते तो उन्हें सबसे ऊपर माना जाता। उन्होंने आगे कहा, 'अय्यर के साथ ज्यादती हो गयी है। उनको टीम में होना चाहिए।' इसका मतलब है कि अय्यर को टीम में न चुनना गलत हुआ है और उन्हें टीम में होना चाहिए था।
श्रीलंका दे सकता है भारत को टक्कर
बासित अली ने यह भी कहा कि पाकिस्तान नहीं बल्कि श्रीलंका ही भारत को टक्कर दे सकता है। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका के पास एक मजबूत टीम है और वही भारत को हरा सकती है।' भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में खेलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ भी दुबई में मैच होगा। भारत का अंतिम ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबू धाबी में होगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…