पाकिस्तान की 'फुटबॉल टीम' टूर्नामेंट में खेलने के लिए जापान पहुंची, एयरपोर्ट से ही भगाया गया
Updated on
18-09-2025 01:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य खुद को पेशेवर फुटबॉलर बताकर गैरकानूनी तरीके से जापान में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जापानी अधिकारियों ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया। इसके बाद 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी खुद को खिलाड़ी बता रहे थे।
फुटबॉल की जर्सी में ही कर रहे थे ट्रैवल
एफआईए की रिपोर्ट के अनुसार ये लोग पूरे फुटबॉल की जर्सी में ट्रैवल कर रहे थे। वे पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन से संबंध होने का दावा कर रहे थे। उनके पास विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए जाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी थे। जापानी अधिकारियों को पूछताछ के दौरान संदेह हुआ। इसके बाद समूह को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। जियो न्यूज ने बताया कि अधिकारी अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि ये लोग पाकिस्तानी हवाई अड्डों से बिना किसी रोक-टोक के उड़ान भरने में कैसे सफल रहे।
पहले भी जा चुकी एक टीम
जांचकर्ताओं में सियालकोट के पास पसूर का रहने वाले मलिक वकास का नाम सामने आया है। उसने गोल्डन फुटबॉल ट्रायल नाम से एक फर्जी फुटबॉल क्लब बनाया था। आरोप है कि वकास ने सभी से यात्रा के लिए 40 लाख से 45 लाख रुपये लिए थे। एफआईए ने उसे 15 सितंबर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वकास जनवरी 2024 में उसने इसी तरह के जाली दस्तावेजों और एक जापानी क्लब बोविस्टा एफसी से फर्जी निमंत्रण का उपयोग करके 17 लोगों को जापान भेजा था। उनमें से कोई भी आदमी वापस नहीं लौटा। इस मामले में FIA के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे ये लोग एयरपोर्ट से निकल गए।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…