Select Date:

'पंचायत' की मंजू देवी यानी नीना गुप्ता का बदला अंदाज, लोग बोले- देख रहा है बिनोद, प्रधान जी क्या सोच रहे होंगे!

Updated on 24-06-2024 02:29 PM
ओटीटी पर धमाल मचा चुकी वेब सीरीज 'पंचायत' की प्रधान मंजू देवी यानी नीना गुप्ता ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। नीना गुप्ता इस सीरीज में प्रधान जी के किरदार में हैं। देहाती बैकग्राउंड पर रचीज-बसी ये सीरीज लोगों के दिलों को खूब छू गई है। नीना गुप्ता भी इस सीरीज में एक गांव (फुलेरा) गांव की निवासी हैं, जिन्होंने अपने इस देहाती किरदार को बड़ी ही खूबसूरती से जिया है। हालांकि, अब जो नजारा उन्होंने दिखाया है, उसे लेकर उन्होंने खुद हैरानी जताई है।

नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'मंजू देवी को ये क्या हो गया?' वहीं प्राइम वीडियो की तरफ से इस पोस्ट पर कॉमेंट किया गया है और लिखा है- अब तक की कूलेस्ट प्रधान जी ।

'ललना ह‍िंद के सितारा' गाने पर मूव करती दिख रहीं नीना गुप्ता

इस वीडियो में नीना गुप्ता वाइट कलर के लॉन्ग शर्ट और शॉर्ट्स में काफी स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस भोजपुरी एक्टर मुकेश तिवारी का गाया हिट गाना 'ललना ह‍िंद के सितारा' बज रहा है।

लोगों ने कहा- ओरिजिनल नीना जी अधिक ग्रेसफुल दिखती हैं

अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने तहा- आप अच्छी दिख रही हैं नीना जी, लेकिन ओरिजिनल नीना जी अधिक ग्रेसफुल दिखती हैं, बड़े बाल, साड़ी। एक ने कहा- प्रधान जी शॉक्ड, मंजू देवी रॉक। एक और ने कहा- देख रहा है बिनोद, पंचायत का रोड भले ही विकास की राह देख रहा हो लेकिन इधर प्रधाईन का पूरा विकास हो रहा है । एक और फैन ने लिखा- प्रधान जी क्या सोच रहे होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.