'डेस्क थपथपाया, पीठ थपथपाया', ममता बनर्जी के किस बयान पर गदगद सोनिया गांधी, ये अंदाज बहुत कुछ कह गया
Updated on
01-10-2026 11:32 AM
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई INDIA ब्लॉक की बैठक में, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। डेस्क थपथपाना, पीठ थपथपाना और फिर गर्मजोशी से हाथ मिलाना, INDIA ब्लॉक की बैठक में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच आपसी मेल-जोल साफ दिख रहा था।
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में साढ़े तीन घंटे चली बैठक के दौरान ये दोनों नेता एक साथ बैठी दिखीं। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से खरगे के बगल में बैठेने का आग्रह किया। इसके बाद खुद ममता बनर्जी सोनिया गांधी के बगल में बैठ गईं।
जब ममता ने कहा- हम लड़ेंगे और जीतेंगे, सोनिया गांधी ने जमकर मेज थपथपाई
वहीं, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार का जिक्र किया, तो सोनिया गांधी सहमति में सिर हिलाती दिखीं। जब ममता बनर्जी ने कहा कि हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे। हम लोकतंत्र को बहाल करने के लिए काम करेंगे और हम संविधान की रक्षा करेंगे तो सोनिया गांधी ने भी जमकर मेज थपथपाई।
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान सोनिया गांधी को उनका उत्साह बढ़ाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कांग्रेस ने X पर कहा, "निडर और जोशीले नेता सिर्फ लड़ते नहीं हैं, बल्कि साथ मिलकर लड़ने वालों की हौसला-अफजाई भी करते हैं।"
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी ने ममता दी की तारीफ में तालियां बजाईं और फिर उनकी पीठ थपथपाई। सिर्फ एक जोशीली और निडर महिला ही, जो खुद डटी रही हो और मुश्किलों का सामना किया हो, दूसरी साथी लड़ाकू महिला का जोरदार उत्साह बढ़ा सकती है!
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में दो पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यात्रियों में दहशत फैल…
नई दिल्ली: टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों और पैसे कटने के बावजूद टिकट नहीं बनने की शिकायतों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा।…
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के मामले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई। मामला एक सड़क दुर्घटना का था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के…
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई INDIA ब्लॉक की बैठक में, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और TMC प्रमुख ममता…
नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के प्रमुख नेता आज दिल्ली में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान…