पवन कल्याण का रशियन बीवी ने किया राजतिलक, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर आरती उतारकर जोरदार स्वागत
Updated on
05-06-2024 02:20 PM
लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव के परिणाम भी घोषित किए गए। दोनों ही चुनाव परिणामों में तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण ने बड़ी जीत हासिल की। जीतने के बाद जब पवन कल्याण घर पहुंचे, तो रूसी पत्नी Anna Lezhneva ने उनकी आरती उतारी और राजतिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो ट्विटर यानी X पर छाया हुआ है। पवन कल्याण फैंस जोरदार जश्न मना रहे हैं। राम चरण से लेकर चिंरजीवी तक कई साउथ सुपरस्टार्स ने पवन कल्याण को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

पत्नी एना ने उतारी पवन कल्याण की आरती, किया तिलक
X पर शेयर किए गए वीडियो में पवन कल्याण की पत्नी Anna Lezhneva पहले तिलक और फिर एक्टर की आरती उतारते हुए नजर आ रही हैं। फैंस भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और पवन कल्याण को जीत की बधाई दे रहे हैं। भाई चिरंजीवी और भतीजे-अल्लू अर्जुन और राम चरण ने पवन कल्याण पर खूब प्यार लुटाया। मालूम को पवन कल्याणी का जन सेना पार्टी YSRCP को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने ही TDP के साथ गठबंधन करने की पहल की थी, और बाद में बीजेपी के साथ भी गठबंधन कर लिया।
पवन कल्याण का राजनीतिक सफर
मालूम हो कि पवन कल्याण ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत साल 2008 में की थी। उस वक्त वह भाई चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष थे। लेकिन प्रजा राज्यम पार्टी के कांग्रेस में विलय होने के बाद साल 2014 में पवन कल्याण ने अपनी जन सेना पार्टी बनाई।
पवन कल्याण की आने वाली फिल्में
पवन कल्याण के फिल्मी करियर की बात करें, तो राजनीति में होने के बावजूद वह अभी भी एक्टिंग कर रहे हैं। साल 2023 में वह फिल्म 'ब्रो' में नजर आए थे, और इस साल 'हरि हरा वीरा मल्लू' और 'दे कॉल हिम ओजी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। साल 2025 में भी पवन कल्याण की एक फिल्म आएगी, जिसका नाम 'उस्ताद भगत सिंह' है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…