वड़ा पाव गर्ल की एंट्री से भड़की जनता- चंद्रिका ने किया क्या है, अब सड़क पर झगड़ने वाले Bigg Boss में आएंगे?
Updated on
19-06-2024 01:55 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज होने वाला है। 18 जून को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले कंटेस्टेंट की धुंधली झलक दिखा दी गई है। हालांकि, इस प्रोमो वीडियो को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि ये और कोई नहीं, फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित हैं। इन्होंने जॉब छोड़कर दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाया। एक फूड व्लॉगर ने इनका वीडियो अपलोड कर दिया, जिससे ये रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। हालांकि, खाने में स्वाद से ज्यादा ये विवाद के कारण सुर्खियों में रहीं और अब सीधा उठकर इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई हैं। बहुत सारे लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर चंद्रिका ने ऐसा किया ही क्या है, जिससे उन्हें इतने बड़े शो में बुला लिया गया। कुछ लोग इसे मेकर्स के लिए 'शर्म की बात' बता रहे हैं तो कई मेहनत करके यहां तक पहुंचने वाले सिलेब्स के प्रति हमदर्दी जता रहे हैं।
Chandrika Dixit कौन हैं? अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि वो पहले हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं। पति की अनियमित काम के घंटों की नौकरी और बेटे को डेंगू होने के कारण उन्होंने अपनी जॉब छोड़ी और बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाया। फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर किया। इसके बाद वो रातोंरात फेमस हो गईं। अगली सुबह उनके ठेले पर लोगों की लाइन लग गई। जैसे ही चंद्रिका फेमस हुईं, विवाद भी होने लगे। उन्होंने दिल्ली नगर निगम पर रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया। कुछ अन्य वेंडर्स भी सड़क पर ठेला लगाकर उन्हें टक्कर देने लगे। इसके अलावा 'डॉली चायवाला' सहित कई जाने-माने सोशल मीडिया स्टार्स के साथ अपना वीडियो शेयर किया वो लगातार चर्चा में बनी रहीं।
चंद्रिका दीक्षित की एंट्री से नाराज हैं दर्शक
पहले से ही खबरें आ रही थीं कि 'Vada Pav Girl' को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन 18 जनवरी को प्रोमो के साथ इस पर मुहर भी लग गई। बहुत सारे लोग मेकर्स पर भड़क रहे हैं।
लोगों ने पूछा- क्या ये सच में डिजर्विंग है?
सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कोई लिख रहा, 'कुछ भी करो और फेम ले लो'। किसी ने बोला, 'सच में! क्या वो वाकई ये डिजर्व करती है?'
'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट्स
इस सीजन को सलमान खान नहीं, अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। चंद्रिका दीक्षित के अलावा सना मकबूल, सना सुल्तान, चेष्टा भगत, निखिल मेहता, विशाल पांडे, पौलमी दास, मीका सिंह और सई केतन राव नजर आ सकते हैं। उम्मीद है कि अब मेकर्स जल्द ही कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाना शुरू करेंगे, क्योंकि ये शो 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…