पाकिस्तान में टैक्स
सरकार अभी डीजल पर लगभग ₹101 प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है। इसमें ₹16 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी के अलावा पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन भी शामिल हैं।वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स ₹95 प्रति लीटर है। इसमें पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट लेवी के अलावा ₹20 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी भी शामिल है। इसी तरह सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर लगभग ₹21 प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल पर लगभग ₹16 प्रति लीटर भी वसूल रही है। पेट्रोल और डीजल से सरकार को सबसे ज्यादा कमाई होती है। इनकी मासिक बिक्री लगभग 7,00,000 से 8,00,000 टन है।


