'फिर आई हसीन दिलरुबा' ट्रेलर रिव्यू: इसे तो थिएटर में रिलीज करो... विक्रांत-तापसी की एक्टिंग के कायल हुए फैंस
Updated on
25-07-2024 04:53 PM
हसीन दिलरुबा... जिसने पिछली बार पहले तो अपने पति को धोखा दिया और फिर उसे बचाने के लिए ऐसी कहानी रची कि पुलिस भी उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई। लेकिन पुलिस ने अभी हार नहीं मानी है और इस बार तो ये कमान जिमी शेरगिल ने संभाली है, जो उस धोखेबाज आशिक के अंकल है, जिसका हसीन दिलरुबा और उसके पति ने काम तमाम कर दिया था। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है और मेकर्स ने वादा किया है कि इस बार की कहानी तो और भी ज्यादा सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी होगी। तापसी पन्नू और विक्की कौशल अपने किरदारों को दोहरा रहे हैं, लेकिन हर्षवर्धन राणे की जगह इस बार विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने उनकी जगह ली है। आइये आपको बताते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए बेकरार हैं या फिर निराशा हाथ लगी है!
Phir Aayi Hasseen Dillruba का ट्रेलर और उसपर आए रिएक्शन जानने से पहले आपको ये बता दें कि आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये 9 अगस्त 2024 को स्ट्रीम होगी।
कब और कहां रिलीज होगी 'फिर आई हसीन दिलरुबा'?
कैप्शन में लिखा है, 'इश्क, इंसाफ और इंतकाम का इंतजाम हो जाए? फिर आई हसीन दिलरुबा इस रहस्य को मिटाने, 9 अगस्त, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' इस पोस्ट पर विक्रांत ने लिखा, 'हाथ खोया है पर प्यार नहीं खोएंगे रानी जी।' तापसी लिखती हैं, 'चलन से चाल से, प्यार करने वालों को परखों उनके कॉमेंट से...।'
ट्रेलर पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन?
एक ने लिखा, 'ये कैरेक्टर सुधरेगी नहीं।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'किलर ट्रेलर, उम्मीद करती हूं कि रानी सिर्फ अपने पति का साथ निभाएगी, बाकी सब जबरदस्त है।' कुछ लोग जिमी शेरगिल की एंट्री से भी हैरान हैं। कह रहे हैं कि ये तो बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड था। एक यूजर ने लिखा, 'ये रियल सिनेमा का एक्सपीरियंस है।' ज्यादातर फैंस ट्रेलर देखकर एक्साइटेड हैं। इसकी तारीफ करते हुए लिख रहे हैं, 'कसम से, क्या थ्रिलर और सस्पेंस है।'
'फिर आई हसीन दिलरुबा' की कास्ट
इस फिल्म के बारे में जान लीजिए कि इसका डायरेक्शन Jayprad Desai ने किया है और कहानी कनिका ढिल्लन ने लिखी है। टी-सीरीज फिल्म्स और कलर येलो प्रोडक्शंस ने मिलकर इसका निर्माण किया है। ये साल 2021 में रिलीज 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है। तापसी, विक्रांत, सनी और जिमी के अलावा आदित्य श्रीवास्तव और भूमिका दुबे भी हैं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…