Select Date:

वॉलंटियर जुनैद की तस्वीरें, आंदोलन में जंतर-मंतर पर यूं आए थे नजर

Updated on 28-07-2026 02:25 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच एक चेहरा ऐसा भी था जो किसी भाषण या नारे के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा के लिए दिन-रात खड़ा रहा। वो थे मोहम्मद जुनैद मलिक। उन्होंने पूरे आंदोलनके दौरान समुदायिक रसोई संभाली। कभी वह बड़े बर्तनों में खाना परोसते दिखे, कभी भूखे लोगों तक फल और बिस्कुट पहुंचाते, तो कभी भीषण गर्मी में पानी की बोतलें बांटते नजर आए। उनकी कोशिश बस इतनी थी कि धरने पर बैठे किसी व्यक्ति को भूखा या प्यासा न रहना पड़े।

आंदोलन खत्म होने के बाद हालात अचानक बदल गए। जिन जुनैद को लोग सेवा करते हुए देख रहे थे, वही बाद में अपने परिवार पर हुई पुलिस कार्रवाई के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गए। आइए देखते हैं जुनैद को कैमरे के लैंस से और जानते हैं कि किस तरह वे प्रोटेस्ट का हिस्सा न होकर भी उसका अटूट हिस्सा बने रहे..

भावुक पल में छलके आंसू

इस तस्वीर में वॉलंटियर जुनैद भावुक नजर आ रहे हैं। एक महिला उन्हें ढांढस बंधाती दिख रही है। आंदोलन के दौरान लगातार सेवा करने वाले जुनैद इस पल अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। आसपास मौजूद लोग भी उन्हें संभालते नजर आए।

समुदायिक रसोई में खाना परोसते जुनैद

इस तस्वीर में जुनैद प्रदर्शनकारियों के लिए खाना परोसते नजर आ रहे हैं। वह लगातार लोगों की प्लेटों में भोजन डाल रहे हैं। उनके साथ दूसरे वॉलंटियर भी व्यवस्था संभाल रहे हैं, जबकि पीछे पानी की बोतलों का भी इंतजाम दिखाई देता है।

फल, पानी और नाश्ता बांटते नजर आए जुनैद

इन तस्वीरों में जुनैद केले, बिस्कुट और पानी की बोतलें लोगों तक पहुंचाते दिख रहे हैं। उनके साथ दूसरे वॉलंटियर भी खाने-पीने का सामान बांट रहे हैं। समुदायिक रसोई में आए हर व्यक्ति तक जरूरी सामान पहुंचाने की उनकी कोशिश साफ नजर आती है।

पानी और बिस्कुट की भी व्यवस्था संभाली जुनैद ने

इस तस्वीर में जुनैद रिफिलिंग स्टेशन के पास बिस्कुट बांटते नजर आ रहे हैं। सामने पानी की व्यवस्था भी दिखाई दे रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों को बोतलें भरवाना हो या लोगों तक पानी पहुंचाना, उन्होंने हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाई।

रात तक जारी रही सेवा

दिन ढलने के बाद भी जुनैद की रफ्तार नहीं थमी। देर रात तक वह लोगों को खाना परोसते, पैकेट तैयार करते और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाते रहे। उनके चेहरे पर थकान जरूर थी, लेकिन सेवा का जज्बा कम नहीं हुआ।

हर प्लेट तक पहुंचाया खाना

इस तस्वीर में जुनैद बड़े चमचे से लोगों की प्लेट में खाना परोस रहे हैं। पूरे आंदोलन में जुनैद किसी मंच या भाषण का हिस्सा नहीं बने। उनकी पहचान उस शख्स के रूप में बनी जो चुपचाप रसोई, पानी, फल और बिस्किट की व्यवस्था संभालता रहा, ताकि आंदोलन में आए लोगों को किसी चीज की कमी न हो।

हर थाली में सम्मान

जुनैद ने हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के अपने हाथों से खाना परोसा। उनके लिए यह सिर्फ भोजन बांटना नहीं, बल्कि हर प्रदर्शनकारी की गरिमा और जरूरत का सम्मान करना था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.