Select Date:

टेस्ट टीमों को दो डिवीजन में बांटने की प्लानिंग:भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों की ज्यादा सीरीज होंगी

Updated on 06-01-2025 04:06 PM

ICC टेस्ट टीमों को 2 डिवीजन में बांटने की तैयारी कर रही है। एक डिवीजन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें होंगी। ICC का प्लान है कि बड़ी टीमें आपस में ज्यादा सीरीज खेलें। इस स्कीम को मंजूरी मिलती है तो 2027 के बाद इसे लागू किया जाएगा। 2027 तक के शेड्यूल पहले से तय हैं।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार ICC के चेयरमैन जय शाह तीनों बोर्ड (BCCI, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ECB) के साथ मिलकर चाहते हैं कि ये तीनों बड़े देश ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलें। इससे इन टीमों के बीच हर तीन साल में 5-5 टेस्ट मैचों की दो सीरीज हो पाएंगी। अभी इनकी आपस में दो सीरीज 4 साल में होती हैं।

ICC चेयरमैन जय शाह जनवरी के आखिरी सप्ताह में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन एक मीटिंग कर सकते हैं। अखबार ने दो सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस मीटिंग के एजेंडे में टेस्ट क्रिकेट में 2 टीयर स्ट्रक्चर का मुद्दा शामिल है।

2016 में आया था 2 टीयर सिस्टम कॉन्सेप्ट टेस्ट क्रिकेट में 2 टीयर सिस्टम का कॉन्सेप्ट 2016 में पेश किया गया था। हालांकि, इसे कई देशों के विरोध के कारण इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विरोध करने वाले देशों का तर्क है कि इससे उनकी टीमों को टेस्ट मैच खेलने के मौके कम मिलेंगे। विरोध करने वाले देशों को भारत का सपोर्ट भी मिला था।

तब BCCI के तत्कालीन प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर ने कहा था-

QuoteImage

BCCI 2 टीयर टेस्ट सिस्टम के खिलाफ है, क्योंकि इससे छोटे देशों को नुकसान होगा। BCCI उनका ख्याल रखना चाहता है। उनके हितों की रक्षा करना जरूरी है। 2 टीयर सिस्टम में वे फंड और शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने के अवसर खो देंगे। हम ऐसा नहीं चाहते हैं। हम वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों में काम करना चाहते हैं और यही कारण है कि हमारी टीम सभी देशों के खिलाफ खेलती है।

QuoteImage

इसे अब क्यों लागू कर रहे हैं? पिछले 2 महीनों में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारी भीड़ देखने को मिली। फैंस के अलावा, ब्रॉडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर भी बड़ी संख्या में फैंस इस सीरीज से जुड़े। BGT ऑस्ट्रेलिया में अब तक की चौथी सर्वाधिक देखी गई सीरीज है। इस सीरीज के मुकाबले 8 लाख से ज्यादा फैंस ने मैदान पर आकर देखे हैं।

ये आंकड़े क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म X पर जारी किए। सबसे बड़ी बात इस बार भारत भी इसके सपोर्ट में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.