Select Date:

हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने देर रात जहां तलवार लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने उसी सड़क पर निकाला 'अदनान बच्चा' का जुलूस

Updated on 01-08-2026 12:03 PM
भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में देर रात एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तलवार लहराकर इलाके में दहशत फैलाई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश अदनान बच्चा (19) को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया।

पुलिस ने बरामद की तलवार

उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी इलाके में आरोपित का पैदल जुलूस निकालकर लोगों को कानून का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे अदनान हाथ में तलवार लेकर सड़क पर घूम रहा था। वह राहगीरों को धमकाते हुए इलाके में भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था।

तलैया थाने का हिस्ट्रीशीटर है अदनान

वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। अदनान तलैया थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसका नाम पुलिस की गुंडा सूची में दर्ज है। उसके खिलाफ पहले से आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.