प्रीति पाल ने रचा इतिहास, भारत को पैरालंपिक में पहली बार एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट में जीता मेडल
Updated on
30-08-2024 05:24 PM
पेरिस: भारत को पेरिस पैरालंपिक में तीसरा मेडल मिल गया है। एथलेटिक्स इवेंट में भारत को प्रीति पाल ने यह मेडल दिलाया। मेडल जीतने के साथ ही प्रीति ने इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में 14.21 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पैरा खेलों में ट्रैक इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। इस पैरालंपिक में भारत के लिए अभी तक तीनों मेडल महिलाओं ने जीते हैं। इससे पहले शूटिंग में अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने मेडल जीते थे।
प्रीति का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन
प्रीति पाल ने 14.21 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट समय देकर रेस को पूरा किया। चीन की जिया झोउ और कियानकियान गुओ से पीछे रहा। चीन को इवेंट का गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला। 23 साल की प्रीति पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने इसी साल मई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर टी 35 में कांस्य पदक हासिल किया। अभी पेरिस पैरालंपिक में वह 200 मीटर इवेंट में भी उतरेंगी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…