रणवीर संग वोट डालने पहुंचीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, भीड़ में बेबी बंप को यूं बचाती आईं नजर
Updated on
20-05-2024 02:31 PM
देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। मुंबई में आज पांचवे चरण में वोटिंग जारी है। सोमवार सुबह से ही बॉलीवुड सितारे पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर, धर्मेंद्र, सलीम खान सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। अब एक्टर रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे। उनके साथ प्रेग्नेंट बीवी दीपिका पादुकोण भी नजर आईं, जो भीड़ में बेबी बंप को प्रोटेक्ट करती दिखीं। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Deepika Padukone और Ranveer Singh दोपहर करीब 1 बजे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोनों ने सफेद रंग के कपड़ों की ट्यूनिंग की। पहली बार दीपिका का बेबी बंप साफ-साफ दिखा। मालूम हो कि दीपिका सितंबर महीने में यानी चार महीने बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
भीड़ में बेबी बंप को बचाती नजर आईं दीपिका पादुकोण
वोट डालने के बाद जैसे ही रणवीर और दीपिका पोलिंग बूथ के बाहर निकले, पपाराजी और उन्हें चाहने वालों की भीड़ जुट गई। ऐसे में रणवीर अपनी बीवी को बचाते हुए कार में बैठाते नजर आए।
रणवीर ने खोला कार का दरवाजा
इससे पहले रणवीर ने अपनी वाइफ के लिए कार का दरवाजा खोला और उनका हाथ पकड़कर उन्हें नीचे उतारा। पोलिंग बूथ में जाती हुई दीपिका बेहद खुश नजर आईं।
फैंस का ऐसा है रिएक्शन
दीपिका और रणवीर के फैंस उनपर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैं बेबी बंप देख सकती हूं। ओह माई गॉड।' फैंस ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो इनके सेपरेशन के कयास लगा रहे थे। हालांकि, कुछ लोग अभी भी लिख रहे हैं कि कोई बंप नहीं है, बच्चा सरोगेसी से होगा।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…