परमाणु युद्ध रोका, 1 करोड़ लोगों को बचाया: ट्रंप ने फिर लिया भारत और पाकिस्तान में सीजफायर का क्रेडिट
Updated on
17-01-2026 02:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का क्रेडिट खुद को दिया है। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उनके दखल से दोनों परमाणु हथियार वाले पड़ोसियों के बीच युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भी जिक्र किया और कहा कि शहबाज शरीफ ने तनाव कम करने के लिए उन्हें निजी तौर पर शुक्रिया कहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति दर्जनों पर दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव को रुकवाया था। हालांकि, भारत ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।
शहबाज शरीफ ने कहा था थैंकयू
एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, 'एक साल में हमने आठ शांति समझौते किए। मध्य पूर्व में शांति है। हमने दो न्यूक्लियर देशों, भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया। यह कमाल था।'
भारत और पाकिस्तान के बीच मई में चार दिनों तक सैन्य टकराव के बाद से ट्रंप कई बार इस दावे को दोहरा चुके हैं। ट्रंप का कहना है कि उनके डिप्लोमैटिक दबाव के चलते नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव रुका। वहीं नई दिल्ली ने भारत और पाकिस्तान में तनाव कम करने में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के दावों को लगातार खारिज किया है। भारत ने कई बार कहा है कि सैन्य टकराव रोकने का फैसला दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच बातचीत के बाद लिया गया था और इसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव
पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों के मारे जाने के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इनमें बहावलपुर और मुरीदके में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के बड़े अड्डे भी शामिल थे।
पाकिस्तान ने की थी युद्धविराम की मांग
भारत के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने जवाब में ड्रोन और मिसाइल हमले किए जिसके बाद सैन्य टकराव शुरू हो गया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया और उसके चीनी एयर डिफेंस को भेद दिया था। भारतीय अधिकारियो के अनुसार, 10 मई को पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया और दुश्मनी खत्म करने की बात कही। इसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…