Select Date:

प्रधानमंत्री ने ओलिंपियन ​​​​​​​रितिका से की मुलाकात:मोदी ने कहा- बेटा, तुम निराश दिख रही हो

Updated on 16-08-2024 05:17 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक की रहने वाली भारत की पहली 76 किलोग्राम ओलिंपियन पहलवान रितिका हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने पहलवान रितिका हुड्डा से बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

रितिका हुड्डा ने पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला जीता था। दूसरे मुकाबले में रितिका हुड्डा 1-1 से बराबरी पर थीं, लेकिन तकनीकी कारणों से विरोधी पहलवान ने जीत हासिल कर ली। जिसके चलते रितिका ओलिंपिक से बाहर हो गईं। हालांकि पूरे देश को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी।

रितिका हुड्डा और पीएम मोदी के बीच बातचीत

पीएम मोदी: तुम बहुत निराश लग रही हो बेटा।

रितिका हुड्डा: मैं पहली बार ओलिंपिक गई थी। एक-एक से बाउट हार गई थी। अगर मैं जीत जाती तो मैं फाइनल में पहुंच जाती। मैं गोल्ड मेडल भी जीत सकती थी। यह मेरी बदकिस्मती थी। दिन अच्छा नहीं था, इसलिए मैं हार गई।

पीएम मोदी: बेटी, तुम अभी छोटी हो, तुम्हें बहुत कुछ करना है। हरियाणा की बेटी ऐसी ही है, तुम साबित कर दोगी।

रितिका हुड्डा: हां सर।

रीतिका हुड्‌डा का हौसला बढ़ाया

भारत ने इस बार पेरिस ओलिंपिक में 1 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान रीतिका हुड्‌डा का हौसला बढ़ाया और कहा कि आगे और अच्छा करना है।

दूसरा मुकाबला हारी थी रीतिका
पहलवान रीतिका हुड्‌डा पेरिस ओलिंपिक में रेसलिंग के 76 Kg वेट कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल हार गई थी। उन्हें किर्गिस्तान की एइपेरी मेडेट क्यजी ​ने हराया था। हालांकि दोनों के बीच का मैच 1-1 की बराबरी से छूटा था। जिसके बाद अंपायर ने आखिरी अंक हासिल करने की वजह से किर्गिस्तान की पहलवान को विजेता घोषित कर दिया। इससे पहले प्री क्वार्टरफाइनल में रीतिका ने हंगरी की बर्नाडेट नागी को 12-2 से हराया।

2015 में खेलना किया था शुरू
रीतिका हुड्डा रोहतक जिले के खरकड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जगबीर हुड्‌डा किसान हैं। कुश्ती में आने से पहले पिता जगबीर ने उन्हें हैंडबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद पिता को लगा कि व्यक्तिगत खेल अधिक अवसर प्रदान करते हैं। इसलिए वे 2015 में रीतिका को छोटू राम अखाड़े में ले गए। वहां कोच मंदीप ने उनकी क्षमता को पहचाना।

अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी
रीतिका हुड्डा वर्ल्ड चैंपियनशिप के अंडर-23 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में अल्बानिया की राजधानी तिराना में आयोजित चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भारत की ओर से सिर्फ एक पुरुष पहलवान ने अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

ट्रायल में चयन नहीं होने पर छोड़ना चाहती थी कुश्ती
रीतिका का यहां तक ​​सफर परेशानियों से भरा रहा है। खेल के दौरान वे चोटों से भी गुजरी। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने हार मान ली थी। क्योंकि 2022 के दौरान वह कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल, सीनियर वर्ल्ड और एशियन गेम्स में हार गई थीं।

इस हार के बाद उन्होंने कुश्ती न करने का फैसला किया। लेकिन परिवार ने पूरा साथ दिया। उनके माता-पिता ने कहा कि वह अभ्यास करती रहें और वे खाने-पीने का ध्यान रखेंगे। इसके बाद दोबारा खेलने का फैसला किया और आज वह यहां तक ​​पहुंच गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.