Select Date:

143 के स्ट्राइक रेट से शतक... रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का धमाका, आलोचकों की बोलती बंद कर दी

Updated on 27-10-2025 03:06 PM
नई दिल्ली: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उनको ऑक्शन में किसी ने खरीदा भी नहीं। घरेलू टीम मुंबई के लिए भी खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में शॉ ने मुंबई छोड़ महाराष्ट्र के लिए खेलने का फैसला किया। अब रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने तूफानी अंदाज में शतक ठोक डाला।

सिर्फ 72 बॉल में ठोकी सेंचुरी

रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र और चंदीगढ़ का मुकाबला चंदीगढ़ में ही चल रहा है। दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 72 बॉल में शतक ठोक डाला। उनका स्ट्राइक रेट 143 का था। शॉ अब भी आउट नहीं हुए हैं और 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी ने अपनी पारी में अब तक 18 चौके और 1 छक्का लगाया है।
बता दें कि यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास की छठी सबसे तेज सेंचुरी है। बता दें कि पृथ्वी शॉ पहली पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन, दूसरी पारी में उन्होंने अच्छा दमखम दिखाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.