Select Date:

प्रियंका चोपड़ा को पड़ी थी बाजीराव-मस्तानी के सेट पर डांट:संजय लीला भंसाली ने डांटा तो सेट पर रो पड़ी थीं एक्ट्रे

Updated on 06-06-2024 01:48 PM

साल 2015 की फिल्म बाजीराव-मस्तानी जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। संजय लीला भंसाली सेट पर परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं, जो मन मुताबिक शॉट न मिलने पर एक्टर्स को जमकर फटकार लगाते हैं। प्रियंका चोपड़ा को भी फिल्म के सेट पर जमकर डांट पड़ती थी, जिससे वो फिल्म छोड़ना चाहती थीं।

फिल्म दिल धड़कनें दो के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने अनुपमा चोपड़ा से हुई बातचीत में बताया था कि प्रियंका चोपड़ा को संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में दो-तीन दिन डांट खाने के बाद प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह टूट गई थीं। रणवीर ने कहा था, मिस जो सब कुछ जानती हैं और जो एक्टिंग की कला में माहिर हैं एक फिल्म के सेट पर पहुंची थीं। उस फिल्म का नाम बाजीराव मस्तानी है, जिसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं। मेरे ख्याल से प्रियंका उस समय संजय लीला भंसाली के काम करने के तरीके से वाकिफ नहीं थीं।

रणवीर ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा डांट खाने के बाद शूटिंग के तीसरे दिन ही फिल्म छोड़कर जाना चाहती थीं। हालांकि, प्रियंका ने डांट खाने के बावजूद फिल्म नहीं छोड़ी और वे संजय लीला भंसाली के साथ तालमेल मिलाने में कामयाब रहीं।

फिल्म में प्रियंका ने बाजीराव बने रणवीर सिंह की पहली पत्नी काशीबाई का रोल प्ले किया था। फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और IIFA अवॉर्ड दिया गया था।

ये प्रियंका और संजयलीला भंसाली की दूसरी फिल्म थी। सबसे पहले दोनों ने फिल्म गोलियों की रासलीलाःराम-लीला में साथ काम किया था। पहले प्रियंका इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने वाली थीं, हालांकि बाद में फिल्म में दीपिका को कास्ट कर लिया गया था। ऐसे में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका को फिल्म के टाइटल सॉन्ग में कास्ट किया था। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मैरी कॉम में भी लीड रोल निभा चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.