Select Date:

ग्लास्गो में भारत के गलत नक्शे का किया था विरोध, लवलीना का साहस देख पीएम मोदी भी हुए भावुक, फिर कही दिल जीतने वाली बात

Updated on 10-08-2026 03:24 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर आपत्ति जताई थी। पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेताओं के साथ अपनी अनौपचारिक बातचीत के दौरान लवलीना की जमकर तारीफ की।

लवलीना से की पीएम मोदी ने बात

प्रधानमंत्री ने रविवार को हुई इस बातचीत में चुटकुले सुनाए और पदक विजेताओं से खेलों की तैयारी और ग्लास्गो में उनके अनुभवों के बारे में सुना। मोदी के कार्यालय ने सोमवार को इसका वीडियो जारी किया। उन्होंने 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली लवलीना से पूछा, ‘क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?’

लवलीना ने दिया जवाब

असम की मुक्केबाज ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘यह एक खुशी का अवसर था। हम जश्न मना रहे थे और मुझे देश का गलत मानचित्र देखना अच्छा नहीं लगा। मैंने विनम्रतापूर्वक उन्हें बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिया।’ मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह समझदारी भरा काम था खासकर ऐसे समय में जब वह अपनी जीत का जश्न मना रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘खेलों के समापन और जश्न के माहौल में उस नक्शे के महत्व को पहचान पाना। मैं आपको सच बता सकता हूं, वह वीडियो साधारण नहीं था। लोग उसे लंबे समय तक याद रखेंगे।’

किस बात से हुआ था विवाद

ग्लासगो के एक रेस्तरां में उस समय बड़ा विवाद सामने आया जब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10 पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय मुक्केबाजी टीम जश्न मनाने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान असम की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की नजर रेस्तरां के मेन्यू कार्ड पर पड़ी। मेन्यू और रेस्तरां के बाहर लगे भारत के नक्शे में उत्तर-पूर्वी (नॉर-ईस्ट) राज्यों को काट कर अलग दिखाया गया था। भारत के इस विकृत नक्शे को देखकर मुक्केबाज काफी आहत हुईं और उन्होंने तुरंत इस गंभीर मुद्दे को रेस्तरां प्रबंधन के सामने उठाया।
मुक्केबाज ने बेहद शालीनता और स्पष्टता से रेस्तरां प्रबंधन को अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, 'कृपया इसे गलत तरीके से न लें, लेकिन इससे मुझे बहुत दुख हुआ है। भारत के नक्शे में हमारा उत्तर-पूर्व गायब है, यहां तक कि बाहर लगे नक्शे में भी इसे काट दिया गया है। पूर्वोत्तर का नागरिक होने के नाते यह बात हमें बहुत ठेस पहुंचाती है। मैं बस यही कहना चाहती थी कि आगे से इस बात का खास ख्याल रखें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.