सुपर कप में पीएसजी का दबदबा बरकरार, एस्टन विला को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता
Updated on
13-08-2026 12:49 PM
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेता टीमों के बीच सुपर कप का मुकाबला खेला जाता है। पीएसजी की ओर से ख्विचा क्वारात्सखेलिया और दिजायरे डुए ने गोल किए। वहीं एस्टन विला की ओर से 17 साल के ब्रायन मैडजो ने गोल किया। एस्टन विला इंग्लैंड का फुटबॉल क्लब है।
मैच के 20वें मिनट में क्वारात्सखेलिया ने शानदार गोल करके पीएसजी को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने बाएं तरफ से अंदर आते हुए तेज शॉट लगाया, जो सीधे गोल में चला गया। हालांकि, पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले एस्टन विला ने बराबरी कर ली। 45वें मिनट में 17 साल के ब्रायन मैडजो ने जॉन मैकगिन के क्रॉस पर शानदार वॉली लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में पीएसजी ने फिर से बढ़त बना ली। 61वें मिनट में दिजायरे डुए ने ओस्मान डेम्बेले के पास पर गोल किया। शुरुआत में इस गोल को ऑफसाइड करार दिया गया था, लेकिन वीएआर जांच के बाद गोल को सही माना गया। वीएआर में देखा गया कि एस्टन विला के डिफेंडर मैटी कैश की वजह से डुए ऑफसाइड नहीं थे। इसके बाद पीएसजी को 2-1 की बढ़त मिल गई, जिसे टीम ने मैच के अंत तक कायम रखा।
पीएसजी की लगातार दूसरी सुपर कप जीत
इस जीत के साथ पीएसजी ने लगातार दूसरी बार सुपर कप का खिताब जीता। रियल मैड्रिड के 2016 और 2017 में लगातार दो बार खिताब जीतने के बाद पीएसजी ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है। पिछले सीजन में PSG ने पांच ट्रॉफियां जीती थीं और अब 2026-27 सीजन में भी टीम की शुरुआत खिताब के साथ हुई है। क्लब के पास इस सीजन में छह ट्रॉफियां जीतने का मौका है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…