पंजाब को अपने ही इस खिलाड़ी से सबसे अधिक खतरा! बल्ले से बनाए सिर्फ 126 रन, गेंद से लुटा दिए 161 रन
Updated on
29-05-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: IPL 2025 कई खिलाड़ियों के लिए वर्दान बनकर आया, वहीं कुछ खिलाड़ियों के लिए यह काल बन गया है। उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं मार्कस स्टोइनिस, जिनके लिए IPL 2025 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं कहा है। स्टोइनिस जैसे प्लेयर्स से किसी भी टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। इस सीजन वह पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा है। टीम ने उन्हें 11.00 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पंजाब किंग्स ने भले ही इस सीजन टॉप पर फिनिश किया है, लेकिन स्टोइनिस का फॉर्म अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय है।
मार्कस स्टोइनिस का IPL 2025 में कैसा रहा है प्रदर्शन
मार्कस स्टोइनिस ने IPL 2025 में 10 मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने सिर्फ 126 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 193.85 के स्ट्राइक रेट और 31.50 के औसत से रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस ने गेंदबाजी में भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों एक भी विकेट नहीं झटका है।
वहीं 161 रन खर्च कर दिए हैं। उनकी इकोनॉमी इस सीजन 12.23 की है। उनका खराब प्रदर्शन उनकी टीम के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। प्लेऑफ से पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम उम्मीद कर रही होगी कि स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दें।
प्लेऑफ में पहुंची पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं उनकी टीम लीग स्टेज में 19 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स ने साल 2014 के बाद पहली बार टॉप 4 में फिनिश किया है। उस सीजन उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम इस बार आए मौके को गंवाना नहीं चाहेगी। पंजाब किंग्स की टीम में हर वो चीज मौजूद है एक चैंपियन टीम में होता है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…