'पुष्पा 2' हुई जापान में रिलीज, रश्मिका मंदाना को फैंस से मिले ढेरों लेटर्स और गिफ्टस्, हुईं भावुक
Updated on
19-01-2026 12:10 PM
साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का डंका अभी भी बज रहा है। इस मूवी का 16 जनवरी को जापान में प्रीमियर हुआ। इस मौके पर एक्टर के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आईं। और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं। इसके साथ ही लंबा-चौड़ा एक कैप्शन भी लिखा। वहां के लोगों का आभार जताया।
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक फोटो पोस्ट की है, जहां वह टेबल पर रखे कई सारे लेटर्स को पढ़ रही हैं, जो उनके चाहनेवालों ने भेजे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं एक दिन के लिए जापान गई थी और सिर्फ एक दिन में जितना भी प्यार मिला, वो दिल को छू लेने वाला था। मुझे यहां कई सारे लेटर्स और बहुत सारे गिफ्ट्स मिले। और मैंने वो सभी पढ़े। सभी गिफ्ट्स को घर ले आई। मैं बता नहीं सकती कि मैं ये सब देखकर मैं कितनी ज्यादा भावुक हो गई। इस प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया जापान। आई लव यू और मैं दोबारा आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। लेकिन अगरी बार मैं लंबे वक्त के लिए आऊंगी। मैं वादा करती हूं। और मैं आपसे ये भी वादा करती हूं कि मैं जापान आने पर ज्यादा जापानी सीखने की कोशिश करूंगी।'
जापान के फैंस पर रश्मिका मंदाना ने प्यार बरसाया
इसके अलावा, राखा ने कुछ फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए, जिसमें वह अल्लू अर्जुन समेत फिल्म के प्रोड्यूसर्स के साथ नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा, 'जापान, आप हमेशा मेरे दिल को खुशी से भर देते हो। यहां का प्यार, अपनापन, लोगों का हुजुम, कभी नहीं बदलता। जब भी मैं यहां आती हूं, तो जाते वक्त और भी कृतज्ञता लेकर जाती हूं।'
टोक्यो गई थीं रश्मिका मंदाना
इससे पहले रश्मिका ने टोक्यो में हुए प्रमोशनल इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा 2' का मशहूर पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'थैंक यू, टोक्यो।' जब फिल्म के जापान में रिलीज की घोषणा हुई थी, तब रश्मिका ने फिल्म का जापानी ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने जापानी भाषा में लोगों का अभिवादन करते हुए लिखा कि 'पुष्पा' अब पूरी दुनिया में अपनी आग फैला रही है।
'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि 'पुष्पा 2' भारत में 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें अर्ल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल अहम भूमिका में थे। इसने भारत में 1234.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। और वर्ल्डवाइड 1742.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा, 2021 में 'पुष्पा 1: द राइज' आई थी, जिसने भारत में 267.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और दुनियाभर में इसने 350.1 करोड़ रुपये कमाए थे।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…