पुतिन के सीनियर जनरल की मॉस्को में हत्या, कार में बम विस्फोट कर बनाया निशाना
Updated on
23-12-2025 01:00 PM
मॉस्को: रूस के एक वरिष्ठ सैन्य जनरल की दक्षिणी मॉस्को में हत्या कर दी गई है। समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव को कार के नीचे लगाए गए विस्फोटक डिवाइस में धमाके के जरिए निशाना बनाया गया। वे जनरल स्टाफ के ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के हेड थे। धमाका इतना तेज था कि रूस की जांच समिति ने लेफ्टिनेंट जनरल सरवारोव की हत्या की जांच शुरू की है। इस जांच में यह भी शामिल होगा कि क्या यह हमला यूक्रेनी स्पेशल फोर्सेज से जुड़ा था। यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेनी एजेंसिया कई रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बना चुकी हैं।
जनरल सरवारोव कौन थे?
रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल सरवारोव एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी थी। उन्हें 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में दक्षिणी रूस में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशंस का मुकाबला करने का अनुभव था। 56 साल के सरवारोव को 2016 में ट्रेनिंग डिपार्टमेंट का प्रमुख बनाया गया था। यह विभाग स्टाफ एक्सरसाइज और दूसरी ऑपरेशनल एक्टिविटीज के जरिए सीनियर अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के लिए जिम्मेदार है। इस पद पर आने से पहले उन्होंने सीरिया में रूस की सैन्य तैनाती में भी हिस्सा लिया था।
यूक्रेन के निशाने पर रूसी सैन्य अधिकारी
सरवारोव की हत्या हाल के वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्याओं की कड़ी का अगला हिस्सा है। इसी साल अप्रैल में रूसी जनरल स्टाफ के डेप्युटी जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की मॉस्को के पास एक कार बम धमाके में मौत हो गई थी। इसके पहले दिसम्बर 2024 में रूस की रेडियोलॉजिकल, केमिकल और बायोलॉजिकल डिफेंस फोर्सेज के प्रमुख इगोर किरिलोव की मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर धमाके से मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी यूक्रेन की SBU सुरक्षा सेवा ने ली थी।
पूर्व में अप्रैल 2023 में रूसी मिलिट्री ब्लॉगर मैक्सिन फोमिन की हत्या शामिल हो गई है। फोमिन को सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफे में निशाना बनाया गया था। उन्हें निशाना बनाने के लिए कैफे में एक मूर्ति में धमाका किया गया था। इसके पहले अगस्त 2022 में एक कार बम हमले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरु कहे जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी डारिया डुगिना की मौत हो गई थी।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…