मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में खत्म हुआ पीवी सिंधु का सफर, टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त
Updated on
10-01-2026 12:52 PM
क्वालालंपुर: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का सफर मलेशिया ओपन में खत्म हो गया है। क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर से जीत हासिल करने वाले सिंधु को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी। चीन की वांग ही यी ने सीधे गेम में सिंधु को 21-16, 21-15 से हराया। वांग इस समय महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ पीवी सिंधु रैंकिंग में 18 नंबर पर चल रही हैं। सिंधु की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।
पीवी सिंधु और वांग के बीच दोनों ही गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले गेम में एक समय मुकाबला 14-14 की बराबरी पर था। हालांकि इसके बाद सिंधु ने कई अनफोर्ड एरर किए। वांग ने इसका फायदा उठाते हुए गेम को 21-16 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में एक समय सिंधु 11-6 से आगे चल रही थीं। लेकिन अंत में वांग ने गेम को अपने नाम करते हुए मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इस दौरान उन्होंने लगातार 9 पॉइंट जीते।
चोट से वापसी के बाद पीवी सिंधु का यह पहला टूर्नामेंट था। सेमीफाइनल मुकाबला 52 मिनट तक चला।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…