क्विंटन डिकॉक ने 7 छक्कों की मदद से तूफानी शतक ठोका, 59 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया
Updated on
07-11-2025 12:33 PM
फैसलाबाद: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 59 गेंद रहे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में फखर जमां के रूप में बड़ा झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। फखर को आउट करने वाले नांद्रे बर्गर ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी चलता कर दिया। बाबर ने 11 जबकि रिजवान ने 4 रन बनाए। 22 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद सईम आयूब और सलमान आगा ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचाया और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।
53 रन बनाकर आयूब कोर्बिन बोर्श का शिकार बने। सलमान आगा ने 69 रन नबाए। मोहम्मद नवाज ने 59 गेंद पर 59 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया। नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नकबायोमजी पीटर को भी तीन विकेट मिले।
डिकॉक ने ठोका तूफानी शतक
पाकिस्तान को क्विंटन डिकॉक और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई। डिकॉक इस सीरीज से संन्यास के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। प्रीटोरियस अर्धशतक लगाने से चूक गए। 40 गेंद पर 46 रन बनाकर वह मोहम्मद वसीम जूनियर का शिकार बने।
इसके बाद डिकॉक को टोनी डे जोर्जी का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। डिकॉक ने अपने वनडे करियर में 22वां शतक ठोका। जोर्जी 63 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे। 41वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद पर 123 रन बनाए। उन्होंने 8 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…