Select Date:

क्विंटन डिकॉक ने मचाई CPL में तबाही, बल्ले से रन नहीं आग बरसा रहे हैं, ठोका तूफानी शतक

Updated on 15-09-2024 05:21 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के धाकड़ क्रिकेटर क्विंटन डिकॉक अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कैरेबियन प्रीमियर लीग में तबाही मचा रहे हैं। सीपीएल 2024 में बारबाडोस के लिए खेलते हुए गयाना वॉरियर्स के खिलाफ टूर्नामेंट में 16वें मैच में उन्होंने तूफानी शतक ठोक दिया। डिकॉक ने सिर्फ 60 गेंद में अपना शतक पूरा किया। बारबाडोस के लिए ओपनिंग करने उतरे डिकॉक 68 गेंद में 115 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 8 चौके भी लगाए। इस तूफानी बल्लेबाजी के साथ ही डिकॉक सीपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं।

सीपीएल 2024 में डिकॉक का बल्ला आग बरसा है। अभी तक के उनकी पारी को देखा जाए तो उन्होंने टूर्नामेंट में बारबाडोस के लिए 87, 19, 48, 39 और 115 रन बनाए हैं। इस तरह यह विकेटकीपर बल्लेबाज टूर्नामेंट अब तक कुल 308 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। डिकॉक के इस दमदार खेल के कारण ही रॉयल्स की टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है।

बारबाडोस ने 32 रनों से जीता मुकाबला

वहीं बात करें मैच की तो बारबाडोस रॉयल्स ने गयाना वॉरियर्स को 32 रन से हरा दिया। मुकाबले में बारबाडोस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। बारबाडोस के लिए डिकॉक के अलावा और कोई भी खिलाड़ी बल्लेबाजी में अपना कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि, अंत में जेसन होल्डर ने जरूर 10 गेंद में 28 रनों की पारी खेलकर टीम को 205 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में बारबाडोस के खिलाड़ियों ने जरूर कमाल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गयाना की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने सिर्फ 3 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकि, मध्यक्रम में बल्लेबाजों ने जरूर एक कोशिश की थी, लेकिन बारबाडोस के गेंदबाजों ने रनों पर अंकुश लगाकर रखा, जिससे टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट खोकर सिर्फ 173 रन ही बना पाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.