Select Date:

भोपाल में मतदाताओं को जागरूक करने KBC की तर्ज पर हुआ क्विज शो, कलेक्टर ने युवा छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल

Updated on 03-05-2024 11:29 AM
भोपाल। मतदान के वक्त लगाए जाने वाले निशान को क्या कहते हैं..., संविधान के किस अनुच्छेद में मतदान करने की आयु 21 से 18 वर्ष की गई...। कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत 'कौन बनेगा वोटर नंबर वन' फाइनल क्विज प्रतियोगिता में। एमपी नगर के एक मॉल में आयोजित प्रतियोगिता में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भोपाल के सभी मतदाताओं से 07 मई को मतदान कर भोपाल को नंबर वन बनाने की अपील की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।


300 छात्रों का चयन किया गया

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत पिछले एक माह से युवा वोटरों को जागरूक करने के उद्देश्य से कौन बनेगा वाटर नंबर वन का आयोजन भोपाल के विभिन्न महाविद्यालय में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से जागरूक किया गया। इनमें से 300 छात्रों का चयन किया गया, जिन्होंने गुरुवार को फिनाले में भाग लिया। मतदाता जागरूकता से जुड़े हुए सवाल-जवाब कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आडियो विजुअल के माध्यम से पूछा गए। कार्यक्रम में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को आकर्षक इनाम भी दिए गए।


ये रहे विजेता

नीरज शाह - कारपोरेट कालेज (प्रथम)

द्वितीय स्थान पर सूर्यभान सिंह - पटेल केरियर कालेज (द्वितीय)

तृतीय स्थान पर भावना गौर - सत्यसाईं कालेज (तृतीय)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.