रफीक ने अनमोल बिश्नोई को भेजा था गैलेक्सी अपार्टमेंट का वीडियो, सलमान खान केस में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग
Updated on
08-05-2024 02:09 PM
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले में पांचवे आरोपी रफीक चोधरी की गिरफ्तारी 7 मई को हुई थी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से इसको अरेस्ट किया था। इसने इस मामले में अहम भूमिका निभाई थी। आरोप है कि इनसे ही दोनों शूटर्स को पैसों की व्यवस्था करवाई थी। अब इसमें एक नया अपडेट सामने आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी पांचवे आरोपी ने ही रेकी का वीडियो बनाया था और लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा था।
मुंबई पुलिस हालांकि अभी इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही वह इसका भी पता लगा रही है कि बिश्नोई ने रफीक को किस तरह का काम सौंपा था। दूसरे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 'रफीक चौधरी कई बार सलमान खान के घर के बाहर गया था।' अधिकारियों ने खुलासा किया है कि आकोपी ने सलमान खान के घर के बाहर से कई सारे वीडियो रिकॉर्ड किए हैं और उनको अनमोल बिश्नोई को ट्रांसफर किए हैं।
13 मई तक पुलिस हिरासत में पांचवा आरोपी
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का मानना है कि रफीक, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और रोहित गुडारा के संपर्क में था। इसलिए उन्हें शक है कि दोनों गैंगस्टर साथ हैं। पहले जब रोहित गुडारा का पता लगाया गया था तो वह ब्रिटेन में था और अब अमेरिका में अनमोल के साथ हो सकता है। गोलीबारी मामले में गिरफ्तार होने वाले इस पांचवा आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया था, जिन्हें 13 मई तक, उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। उसका नाम अन्य आरोपी व्यक्तियो से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
अनुज थापन ने की थी आत्महत्या, HC में दायर याचिका
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज थापन ने 1 मई को लॉक-अप में कथित फांसी लगा ली थी। उस पर हथियार मुहैया कराने के आरोप लगे थे।उसके पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है। लेकिन परिवारवालों का कहना है कि उनके बेटे की मौत, आत्महत्या नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा की गई हत्या से हुई है। वह इस मामले में पहले सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे और फिर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…