राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का क्रिकेट मैदान पर सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से सामना, फिर हुआ कुछ ऐसा
Updated on
23-09-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ दो ऐसे नाम हैं जिनके बिना शायद भारतीय क्रिकेट अधूरा हो। जब भी भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की बात होगी इन दोनों का नाम जरूर लिया जाएगा। सचिन और द्रविड़ ने भारत को कई मैच जितवाए हैं। कई अच्छी साझेदारियां दोनों के बीच भी हुई हैं। हालांकि, अब सचिन और द्रविड़ के बेटे भी उनके नक्शे कदम पर हैं और क्रिकेट में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ जहां जूनियर लेवल पर अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। तेंदुलकर आईपीएल में भी डेब्यू कर चुके हैं। समित द्रविड़ बल्लेबाज हैं जबकि अर्जुन तेंदुलकर बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। दोनों का आमना-सामना हाल ही में क्रिकेट के मैदान पर हुआ। आइये, आपको बताते हैं किसने बाजी मारी।
समित द्रविड़ और अर्जुन तेंदुलकर का सामना हाल ही में के थिमप्पिया मेमोरियल टूर्नामेंट में हुआ। गोवा और केएससीए सेकरेटरी XI के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने कशाब बाकले के हाथों समित द्रविड़ को कैच आउट करवा दिया। समित 26 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके भी लगाए थे। अर्जुन हाल ही में अपनी इंगेजमेंट को लेकर लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने हाल ही में सानिया चंडोक से सगाई की है।
25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपने घरेलू करियर में 17 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए तो 24 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37 विकेट, लिस्ट ए में 25 विकेट तो टी20 में 27 विकेट हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन के नाम 1 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी भी है। आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 5 आईपीएल मैचों में 3 विकेट लिए हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…