Select Date:

राहुल ने की LSG मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात:दावा- लखनऊ से ही IPL खेलेंगे केएल

Updated on 27-08-2024 05:45 PM

विकेटकीपर बैटर केएल राहुल ने IPL टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात की। दावा किया जा रहा है कि लखनऊ फ्रेंचाइजी उन्हें अगले IPL के लिए अपने साथ ही रखना चाहती है। जिसके लिए मेगा ऑक्शन से पहले LSG राहुल को रिटेन कर सकती है।

IPL 2025 से पहले इस साल मेगा ऑक्शन होगा, जो दिसंबर में हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बार टीमें 4 ही प्लेयर्स को रिटेन कर सकेंगी। जिनका फैसला करने के लिए राहुल और गोयनका ने मुलाकात की।

कोलकाता में हुई दोनों की मुलाकात
क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, केएल राहुल ने फ्रेंचाइजी के कोलकाता ऑफिस में गोयनका से मुलाकात की। मीटिंग गोयनका के ऑफिस में हुई, जो अलीपुर के जज कोर्ट रोड पर बनी है।

8 मई को लखनऊ की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 ही ओवर में हार गई थी। जिसके बाद गोयनका राहुल पर चिल्लाते हुए नजर आए थे। इस मामले के बाद दोनों की पहली ऑफिशियल मीटिंग हुई।

प्लेयर रिटेंशन को लेकर हुई मीटिंग
मीटिंग के सभी मुद्दों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन क्रिकबज ने ही दावा किया कि अगले IPL के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए दोनों ने मीटिंग की। जिसमें यह भी तय हुआ कि फ्रेंचाइजी राहुल को रिटेन करेगी। हालांकि, राहुल लखनऊ में ही बने रहना चाहते हैं या नहीं, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका।

राहुल को खरीदने में RCB ने दिखाया इंटरेस्ट
पिछले दिनों कहा जा रहा था कि राहुल अपनी पहली IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में भी वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इस दावे की सच्चाई अब तक सामने नहीं आ सकी।

राहुल ने लखनऊ के लिए 3 सीजन खेले और तीनों में उन्होंने कप्तानी की। टीम 2 बार प्लेऑफ में पहुंची, जबकि पिछली बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। राहुल पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आए थे। वह अब दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम-ए से खेलेंगे।

कितने प्लेयर्स रिटेन कर सकेंगी टीमें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक रिटेंशन पॉलिसी का खुलासा नहीं किया है। BCCI ने यह नहीं बताया कि टीमें मेगा ऑक्शन से पहले कितने प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं। पिछले मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 5 खिलाड़ी रिटेन करने की सुविधा थी।

लखनऊ के मेंटॉर बन सकते हैं जहीर खान
राहुल की मीटिंग से पहले खबरें आ रही थीं कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान लखनऊ के नए मेंटॉर होंगे। वह हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ काम करेंगे। जहीर से पहले गौतम गंभीर ने 2022 और 2023 में लखनऊ के मेंटॉर की भूमिका निभाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.