Select Date:

राहुल ने सफेद टी-शर्ट पहनने का कारण बताया:बोले- मुझे सिंपल कपड़े पसंद, ये रंग ट्रांसपेरेंसी और सिम्पलिसिटी दर्शाता है

Updated on 06-05-2024 12:36 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हर वक्त सफेद रंग की टी-शर्ट पहनने का कारण बताया है। राहुल ने कहा, "सफेद ट्रांसपेरेंसी और सिम्प्लिसिटी दर्शाता है। मैं कपड़ों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करता। मुझे सिंपल कपड़े पहनना पसंद हैं।"

राहुल ने ये बातें कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। कांग्रेस ने इसका 2 मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें राहुल ने चुनावी कैंपेन और खुद से जुड़े हल्के-फुल्के सवालों के जवाब दिए।

वीडियो में राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के CM सिद्धारमैया भी नजर आए। राहुल ने खड़गे और सिद्धारमैया से चुनाव और राजनीतिक विचारधारा से जुड़े सवाल-जवाब भी किए।

राहुल बोले- विचारधारा को लेकर होती है राजनीतिक लड़ाई

राहुल ने मल्लिकार्जुन से पूछा कि उन्हें कैंपेनिंग के बारे में क्या अच्छा और बुरा लगता है? खड़गे ने कहा- बुरा कुछ नहीं है। अच्छा है, क्योंकि हम जो भी करते हैं, देश के लिए करते हैं। राहुल ने सिद्धारमैया से सवाल किया- सत्ता या विधारधारा, किसे चुनेंगे।

सिद्धारमैया ने कहा- विधारधारा। यह हमेशा जरूर होती है। आप लोगों के सामने पार्टी की विचारधारा रखते हैं। खड़गे ने कहा- सत्ता तो आती और जाती रहती है, लेकिन विचारधारा को कायम रखना बड़ी बात है।

अंत में राहुल ने राजनीतिक विचारधारा पर अपनी राय भी रखी। उन्होंने कहा- विचारधारा की स्पष्ट समझ के बिना आप सत्ता की ओर नहीं जा सकते। राजनीतिक लड़ाई हमेशा विचारधारा को लेकर होती है।

भाजपा ने कहा था- 41 हजार की टी-शर्ट पहनते हैं राहुल

2022 में भाजपा ने दावा किया था कि राहुल गांधी 41 हजार की टी-शर्ट पहनते हैं। भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी थी।

भाजपा ने उनकी फोटो शेयर करके लिखा- भारत, देखो 41 हजार की टी-शर्ट। भाजपा ने अपने पोस्ट में टी-शर्ट की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया। भाजपा के पोस्ट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- मुद्दे की बात करो। बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।

बच्चे ने पूछा था- शादी कब होगी, राहुल ने कहा- पहले काम निपटा लूं

इससे पहले 29 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के किशनगंज में एक बच्चे ने राहुल से शादी को लेकर सवाल किया था। 6 साल के बच्चे अर्स नवाज ने राहुल से पूछा- आपकी शादी कब होगी? इस पर राहुल ने कहा कि अभी तो मैं काम कर रहा हूं, जब काम खत्म हो जाएगा तब।

बच्चे ने राहुल को फ्यूचर का प्राइम मिनिस्टर भी कहा था। इसके बाद राहुल ने भी बच्चे से पूछा कि आप शादी कब करोगे, तो बच्चे ने कहा कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तब। अर्स नवाज ब्लॉग बनाता है।

उसने राहुल के साथ बातचीत का वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। राहुल ने भी सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.