Select Date:

जबलपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें भोपाल-इंदौर का कैसा रहेगा मौसम

Updated on 14-07-2026 11:48 AM

भोपाल। मानसूनी द्रोणिका के ऊपर की तरफ खिसकाने के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। इसके चलते जहां प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है, वहीं पूर्वी हिस्सों में फिलहाल गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ रही हैं। इस मौसमी बदलाव का सीधा असर तापमान पर भी पड़ा, जिससे दिन और रात के पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है।

गरज-चमक के साथ बौछारें

सोमवार शाम को प्रदेश के श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और रायसेन में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। राजधानी भोपाल में धूप-छांव के साथ उमस भरी गर्मी से नागरिक बेहाल रहे हैं। वहीं इंदौर और जबलपुर के तापमान में 2.4 से 2.9 डिग्री तक की वृद्धि हुई।

एक्टिव सिस्टम नहीं होने से भारी वर्षा के आसार नहीं

मौसम विज्ञानी अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोई भी एक्टिव वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। मानसून ट्रफ अब श्री गंगानगर, हिसार, मुरादाबाद, गोरखपुर, बालुरघाट से होकर मणिपुर की ओर गुजर रही है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मध्य पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किमी की ऊंचाई पर है।

इसके अलावा दक्षिणी बांग्लादेश और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। मजबूत सिस्टम न होने के कारण आगामी तीन-चार दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी वर्षा की उम्मीद नहीं है। अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी अंचलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.