रमीज रजा ने बॉल टैंपरिंग पर शाहीन अफरीदी को किया जवाब तलब, जवाब देने में छूटे पसीने
Updated on
30-03-2026 11:26 AM
लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रविवार को हुए बॉल टैंपरिंग ने अब तूल पकड़ लिया है। लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी मैच के बाद रमीज राजा के तीखे सवालों के सामने पूरी तरह असहज नजर आए और उनके गोल-मोल जवाबों ने संदेह को और गहरा कर दिया है। फैंस को अब पूरी तरह से शक होने लगा है कि गेंद के साथ जरूर कुछ किया गया था।
रमीज राजा की गूगली पर फंसे शाहीन
मैच खत्म होने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी को घेर लिया। जब रमीज ने सीधे तौर पर बॉल टैंपरिंग की घटना के बारे में पूछा, तो शाहीन कई बार लड़खड़ाए। शाहीन ने कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। हम कैमरे की फुटेज देखेंगे कि आखिर क्या हुआ था। हकीकत यह है कि 5 रन की पेनल्टी लग गई और अब हम कुछ नहीं कर सकते।'
अंपायरों पर फोड़ा ठीकरा
रमीज राजा यहीं नहीं रुके और उन्होंने आरोपों पर सफाई मांगी। इस पर शाहीन ने बचाव करते हुए कहा, 'आपको अंपायरों से पूछना चाहिए कि उन्होंने गेंद क्यों बदली। जब हमने उनसे वजह पूछी, तो उन्होंने हमें दूर जाने को कह दिया। निर्णय लेते समय अंपायरों ने मुझसे और अन्य खिलाड़ियों से अपनी फील्डिंग पोजीशन पर वापस जाने का अनुरोध किया था।'
वीडियो फुटेज और 5 रनों की भारी कीमत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आखिरी ओवर से पहले शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान आपस में चर्चा करते हुए गेंद के साथ कुछ कर रहे थे। अंपायरों ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी। इसी का फायदा उठाकर कराची किंग्स ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और रोमांचक जीत दर्ज की।
सिकंदर रजा की सेफ सफाई
दूसरी ओर अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा ने खुद को इस विवाद से दूर कर लिया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने केवल ओस के कारण गीली हुई गेंद को सुखाने की कोशिश की थी और उन्हें किसी भी आधिकारिक जांच के लिए नहीं बुलाया गया है। रजा का मानना है कि बिना पुख्ता सबूत के इतना बड़ा फैसला लेना हैरान करने वाला है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…