Select Date:

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुफ्त में लाइव

Updated on 24-02-2026 02:08 PM
हुबली: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है।एक ओर पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर के पास पहला खिताब जीतने का मौका है, तो दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली कर्नाटक एक दशक से भी ज्यादा समय में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में है। कर्नाटक ने अब तक 8 बार खिताब जीते हैं।
इस सीजन जम्मू-कश्मीर ने मुंबई के खिलाफ 35 रन से हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।

जम्मू-कश्मीर के पास गोल्डन चांस

दिल्ली में दिल्ली को शिकस्त देने के बाद, इंदौर में मध्य प्रदेश और कल्याणी में बंगाल को हराकर इस खिताबी मुकाबले में पहुंचने के बाद, जम्मू-कश्मीर के पास टाइटल जीतने और अपने राज्य में क्रिकेट की दिशा बदलने का 'गोल्डन चांस' है।

इस सीजन सिर्फ एक मैच हारी कर्नाटक की टीम

इस बीच, कर्नाटक की टीम उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल की दो पारियों में 736 और 323 रन बनाकर मजबूत इरादे से उतरेगी। इस सीजन कर्नाटक ने सिर्फ एक ही मैच गंवाया, जिसमें मध्य प्रदेश ने उसे 217 रन से मात दी थी। केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और आर. स्मरण ने इस सीजन जमकर रन बनाए हैं। करुण नायर और पडिक्कल के फाइनल तक ठीक होने की उम्मीद है।

रणजी ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। बता दें कि जियोहॉटस्टार पर फ्री में रणजी ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। फैंस को बस एप में जाकर लोग इन करना होगा। उनको रणजी ट्रॉफी देखने के लिए किसी प्रकार का कोई प्लान नहीं लेना होगा।

रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, कामरन इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरंत शर्मा, रोहित शर्मा, उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह, आकिब नबी, सुनील कुमार, लोन नासिर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ एजाज, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, उमर नजीर मीर, कन्हैया वधावन और यावर हसन।

कर्नाटक: देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, करुण नायर, केवी अनीश, आर. स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, वैसाख विजयकुमार, विद्याधर पाटिल, विद्वाथ कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी और केएल श्रीजीत।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.