Select Date:

सलमान खान की हीरोइन बनेंगी रश्मिका मंदाना, एआर मुरुगादॉस की 'सिकंदर' में 'श्रीवल्ली' ने मारी एंट्री

Updated on 09-05-2024 02:13 PM
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की साउथ में तगड़ी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन जब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' रिलीज हुई तो इसमें 'श्रीवल्ली' बनकर उन्होंने हिंदी बेल्ट में भी अपनी धाक जमा ली। इसके बाद 'एनिमल' में रणबीर कपूर की बीवी गीतांजलि के किरदार ने उनकी फैन फॉलोइंग में और भी ज्यादा इजाफा कर दिया। इतनी सक्सेस मिलने के बाद अब रश्मिका के हाथ मानो जैकपॉट लग गया है। उन्होंने सीधे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में एंट्री मारी है। वो डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' की हीरोइन बनेंगी। पढ़ें रिपोर्ट।
Salman Khan की Sikandar का ऐलान इसी साल ईद के मौके पर किया गया था। सलमान ने बताया कि अगले साल ईद पर वो सिकंदर बनकर आ रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान आमिर खान की सुपरहिट मूवी 'गजनी' के निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने संभाली है। अब इस फिल्म की हीरोइन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

रश्मिका मंदाना ने जाहिर की अपनी खुशी
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर 'सिकंदर' फिल्म में अपनी एंट्री पर रिएक्ट करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत आभारी हूं।'


सलमान खान अगले महीने शुरू करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग, घर पर हुए हमले के बावजूद कैंसिल नहीं किया पहला शेड्यूल

हाल ही में 'एनिमल' और 'पुष्पा' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद, रश्मिका मंदाना फिर से दर्शकों को 'सिकंदर' में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। सलमान और रश्मिका की अनोखी जोड़ी फैन्स को ईद 2025 पर क्या नया दिखाने वाली है, इसके लिए सब बेहद उत्साहित हैं।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान संग ये रश्मिका की पहली फिल्म होगी, जिसके लिए वो बोर्ड में शामिल हो गई हैं। कहा गया, 'साजिद नाडियाडवाला एक नई जोड़ी की तलाश में थे, क्योंकि स्क्रिप्ट में कुछ ऐसी ही डिमांड थी। उन्होंने रश्मिका को उनके हिस्से की स्क्रिप्ट सुनाई और एक्ट्रेस इसे सुनकर काफी एक्साइटेड नजर आईं।'

पहले भी साथ काम कर चुके हैं सलमान और साजिद
'सिकंदर' सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी को फिर से साथ लेकर आई है, जिन्होंने इससे पहले 'किक', 'जुड़वा' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था। इसके अलावा एआर मुरुगादॉस, जिन्हें 'गजनी' और 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में एकसाथ आ रहे हैं।

जून में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन मूवी से कहीं ज्यादा होगी। इसकी शूटिंग जून में शुरू होने वाली है। इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, फिर भी उन्होंने अपने किसी भी शेड्यूल को पोस्टपोन या कैंसिल नहीं किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.